X

दिल जीत लेगा ‘ख़ाजला’! उदयपुर की इस अनोखी मिठाई का स्वाद नहीं भूल पाएंगे

 

arw img

Udaipur Famous Sweets: उदयपुर की पारंपरिक मिठाइयों में ‘ख़ाजला’ एक बेहद खास और अनोखी डिश है, जो अपने अलग लुक और स्वाद के लिए जानी जाती है. देखने में यह आलू पेटिस जैसा लगता है, लेकिन अंदर से यह मावा और ड्राई फ्रूट्स की भरपूर मिठास से भरा होता है. इसे बनाने के लिए मैदे की परत तैयार कर उसमें मावा, काजू, बादाम और इलायची का मिश्रण भरा जाता है, फिर इसे हल्का तला या बेक किया जाता है. बाहर से हल्का कुरकुरा और अंदर से नरम व मीठा ‘ख़ाजला’ हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. खास मौकों और त्योहारों पर इसकी मांग और भी बढ़ जाती है. यह मिठाई उदयपुर की फूड कल्चर का अहम हिस्सा बन चुकी है.



Source link

Write A Comment