X

क्या आपने खाई है सब्जी वाली मिठाई? 4 दिन की मेहनत के बाद बनती

 

arw img

Bihar Famous Muravva Sweet: लिट्टी-चोखा और सत्तू के लिए मशहूर बिहार के पास एक और अनोखा स्वाद है ‘मुरव्वा’. पटना-जहानाबाद-गया फोरलेन पर स्थित मसौढ़ी में इन दिनों ‘भथुआ पाक’ (एक विशेष हरी सब्जी) से तैयार होने वाली इस पारंपरिक मिठाई की जबरदस्त डिमांड है. हाइवे से गुजरने वाले मुसाफिरों के लिए यह देसी मिठाई पहली पसंद बन चुकी है. दुकान के मालिक सन्नी कुमार ने Local 18 को बताया कि इसे बनाना बेहद चुनौतीपूर्ण है. करीब 3-4 दिन की लंबी और बेहद साफ-सुथरी प्रक्रिया में भथुआ को छीलने, गोदने (छिद्र करने), धोने और फिर चीनी की चाशनी में पकाने के बाद यह रसीला मुरव्वा तैयार होता है. सीजनल होने के कारण इसकी शुद्धता और मांग दोनों ज्यादा है. खास बात यह है कि बाजार में 150 रुपये किलो बिकने वाली यह अनूठी मिठाई यहां महज 100 रुपये प्रति किलो मिल जाती है. रोजाना 2 क्विंटल मुरव्वा तैयार करने में एक दर्जन कारीगर जुटे रहते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment