Last Updated:

WhatsApp ने Group Message History फीचर लॉन्च किया है, जिससे नए मेंबर पुराने मैसेज देख सकेंगे. यह फीचर Meta Platforms Inc. के तहत एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ ऑप्शनल रहेगा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

WhatsApp ग्रुप्स के लिए नया फीचर.

दुनिया की पॉपुलर मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए एक नया और बेहद काम का फीचर Group Message History लॉन्च किया है. इस फीचर का मकसद ग्रुप चैट में आने वाले नए सदस्यों को बेहतर अनुभव देना है, ताकि उन्हें बातचीत का पूरा संदर्भ समझने में परेशानी न हो.

अब तक जब किसी यूजर को किसी ग्रुप में जोड़ा जाता था, तो वह केवल वही मैसेज देख पाता था जो उसके जुड़ने के बाद भेजे गए हों. ऐसे में पुराने मैसेज जानने के लिए अन्य सदस्यों को चैट फॉरवर्ड करनी पड़ती थी. लेकिन अब Group Message History फीचर के जरिए नए मेंबर ग्रुप में शामिल होने से पहले भेजे गए हालिया मैसेज भी देख सकेंगे.

यह फीचर पूरी तरह से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के तहत काम करेगा. कंपनी का कहना है कि यूजर की प्राइवेसी से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया गया है. मेटा Platforms Inc. के स्वामित्व वाली इस ऐप ने साफ किया है कि केवल ग्रुप के सदस्य ही इन मैसेजेस को देख सकेंगे.

ऑप्शनल होगा ये फीचर
सबसे खास बात यह है कि यह फीचर पूरी तरह ऑप्शनल होगा. ग्रुप एडमिन यह तय कर सकेगा कि नए सदस्य को कितनी पुरानी चैट दिखाई जाए. कंपनी के अनुसार, एडमिन 25 मैसेज से शुरुआत कर सकते हैं और जरूरत के हिसाब से ज्यादा मैसेज भी शेयर कर सकते हैं. इससे प्रोफेशनल, कम्युनिटी या पर्सनल ग्रुप्स में फ्लेक्सिबिलिटी मिलेगा.

जब भी किसी नए मेंबर को पुरानी चैट हिस्ट्री भेजी जाएगी, तो ग्रुप के सभी सदस्यों को इसकी जानकारी मिलेगी. साथ ही, ये मैसेज सामान्य मैसेज से अलग तरीके से दिखेंगे, जिससे ट्रांसपेरेंसी बनी रहे.

यह फीचर ग्लोबली रोलआउट होना शुरू हो गया है और जल्द ही Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा. यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट कर लें.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Write A Comment