वॉट्सऐप अपने चैटिंग एक्सपीरिएंस को और बेहतर बनाने की तैयारी में है. कंपनी आईफोन यूजर्स के लिए एक नया फीचर टेस्ट कर रही है, जिसमें चैट के दौरान मैसेज बबल्स पहले से ज्यादा स्मूद एनिमेशन के साथ दिखाई देंगे.

खास बात यह है कि अगर किसी यूजर को यह एनिमेशन पसंद नहीं आता, तो उसे बंद करने का ऑप्शन भी मिलेगा.

कैसा होगा नया एनिमेशन?

अभी तक वॉट्सऐप पर नया मैसेज आते ही वह सीधे स्क्रीन पर दिखाई देता है. लेकिन नए फीचर के बाद ऐसा नहीं होगा. मैसेज बबल पहले हल्के Fade-in Effect के साथ नजर आएगा और थोड़ा बड़ा होकर अपनी जगह पर सेट होगा. इससे पूरी चैट पहले से ज्यादा स्मूद और बढ़ियां महसूस होगी.

यह बदलाव छोटा जरूर है, लेकिन रोजाना वॉट्सऐप इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए चैटिंग एक्सपीरिएंस को और बेहतर बना सकता है.

अनिमेशन बंद करने का भी मिलेगा ऑप्शन
वॉट्सऐप सिर्फ नया एनिमेशन जोड़ ही नहीं रहा, बल्कि यूजर्स को उस पर कंट्रोल भी देगा.

iPhone पर यह नया ऑप्शन Settings > Chats > Animations सेक्शन में मिलेगा. यहां से यूजर अपनी पसंद के मुताबिक मैसेज एनिमेशन को ऑन या ऑफ कर सकेंगे.

ये सेटिंग पहले से मौजूद Animated Emoji, Stickers और GIF कंट्रोल्स के साथ दिखाई देगी, जिससे ऐप को अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज करना आसान होगा.

Android पर भी हो रही है टेस्टिंग
इस फीचर की जानकारी सबसे पहले एंड्रॉयड बीटा वर्जन में सामने आई थी. अब इसे iPhone के वॉट्सऐप बीटे ऐप में भी देखा गया है. इससे हिंट मिलते हैं कि मेटा भविष्य में Android और iPhone दोनों प्लेटफॉर्म पर यह फीचर एक साथ रोल आउट कर सकती है.

अभी सभी यूजर्स को नहीं मिलेगा
फिलहाल ये फीचर सिर्फ कुछ चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है. वॉट्सऐप आमतौर पर नए फीचर्स को पहले सीमित यूजर्स के साथ टेस्ट करता है और सब कुछ ठीक रहने पर उन्हें स्टेबल अपडेट के जरिए सभी तक पहुंचाता है.

कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन दोनों प्लेटफॉर्म पर टेस्टिंग शुरू होने से उम्मीद है कि आने वाले अपडेट्स में यह फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो सकता है.

छोटे बदलाव, बेहतर चैटिंग एक्सपीरिएंस
पिछले कुछ समय से वॉट्सऐप लगातार छोटे-छोटे इंटरफेस बदलावों पर काम कर रहा है. नया Animated Message Bubbles फीचर भी उसी दिशा में एक कदम माना जा रहा है, जहां ऐप को ज्यादा स्मूद और यूजर-फ्रेंडली बनाने पर जोर दिया जा रहा है.



Source link

Write A Comment