Powered by :

Last Updated:

WhatsApp नया Green Dot फीचर टेस्ट कर रहा है, जिससे बिना चैट खोले ही पता चल सकेगा कि कौन ऑनलाइन है. जानिए यह फीचर कैसे काम करेगा, प्राइवेसी पर इसका क्या असर होगा और यह सभी यूजर्स को कब तक मिल सकता है.

ख़बरें फटाफट

WhatsApp ला रहा है नया Green Dot फीचर, आपके ऑनलाइन होने से है सीधा कनेक्शनZoom

WhatsApp पर ऑनलाइन स्टेटस देखना होगा और आसान!

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया Green Dot फीचर टेस्ट कर रहा है, जिससे यह पता लगाना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा कि कोई कॉन्टैक्ट इस समय ऑनलाइन है या नहीं. फिलहाल यह फीचर चुनिंदा iPhone बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है और आने वाले समय में इसे ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाया जा सकता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, जब कोई यूजर WhatsApp पर एक्टिव होगा, तो उसकी प्रोफाइल फोटो के नीचे हरा (Green) डॉट दिखाई देगा. जैसे ही वह ऑफलाइन होगा, यह डॉट अपने आप गायब हो जाएगा. इससे किसी का ऑनलाइन स्टेटस देखने के लिए बार-बार चैट खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

फिलहाल WhatsApp ने इस फीचर को केवल Contact Info स्क्रीन तक सीमित रखा है. यानी किसी चैट में जाकर यूजर के नाम या प्रोफाइल फोटो पर टैप करने के बाद ही Green Dot दिखाई देगा. अभी यह मेन चैट लिस्ट या चैट विंडो में नजर नहीं आता. WhatsApp अक्सर नए फीचर्स को पहले लिमिटेड लेवल पर टेस्ट करता है और सफल रहने पर उन्हें सभी यूजर्स के लिए जारी करता है.

यह फीचर फिलहाल WhatsApp Beta for iOS version 26.26.10.72 इस्तेमाल करने वाले कुछ यूजर्स के लिए उपलब्ध है. इससे पहले इसे Android बीटा वर्जन में भी देखा गया था.

क्या प्राइवेसी पर पड़ेगा असर?
WhatsApp का कहना है कि Green Dot आपके मौजूदा Privacy Settings का ही पालन करेगा. अगर आपने अपनी Online Status किसी खास व्यक्ति या सभी लोगों से छिपाई हुई है, तो उन यूजर्स को आपके प्रोफाइल पर Green Dot दिखाई नहीं देगा. यानी यह फीचर कोई नई जानकारी शेयर नहीं करता, बल्कि सिर्फ मौजूदा ऑनलाइन स्टेटस को एक आसान विजुअल संकेत के रूप में दिखाता है.

कब मिलेगा सभी यूजर्स को?
अभी यह फीचर टेस्टिंग स्टेज में है. अगर ये सफल रहती है, तो आने वाले महीनों में WhatsApp इसे सभी Android और iPhone यूजर्स के लिए जारी कर सकता है. हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Write A Comment