DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates
  • होम
  • राजनीतिक
  • जीवन शैली
  • खेल
  • मनोरंजन
  • फूड
  • फ़िल्म रिव्यू
  • टेक
  • ऐप्स
  • मुझसे संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
WhatsApp से ही खोलें अपना डिमैट अकाउंट और IPO के लिए करें अप्लाई, चुटकी में!
ऐप्स

WhatsApp से ही खोलें अपना डिमैट अकाउंट और IPO के लिए करें अप्लाई, चुटकी में!

By digi_hin December 1, 2021 3 Mins Read
Share
Share on Facebook LinkedIn


नई दिल्ली. टाइटल पढ़कर थोड़ा अजीब जरूर लगा होगा, लेकिन ये बात बिलकुल सही है. अब आप वॉट्सऐप (WhatsApp) के जरिए डीमैट अकाउंट (Demat Account) खुलवा सकते हैं. यदि आपका अकाउंट खुल चुका है तो IPO में निवेश के लिए भी वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन्‍वेस्‍टमेंट प्‍लेटफॉर्म अपस्टॉक्स (Upstox) ने यह सर्विस शुरू करने का ऐलान किया है. अपस्टॉक्स, वॉट्सऐप के जरिए आईपीओ संबंधी एप्‍लीकेशन के लिए एंड-टू-एंड सपोर्ट उपलब्ध करा रहा है. इस सर्विस का फायदा उठाने के लिए निवेशक का अपस्‍टॉक्‍स के साथ रजिस्‍टर्ड होना जरूरी नहीं है. वे वॉट्सऐप चैट विंडो (WhatsApp chat window) के जरिए आईपीओ (IPO) के लिए आवेदन कर सकते हैं.

5 गुणा ग्रोथ का है प्लान
अपस्टॉक्स के को-फाउंडर श्रीनी विश्वनाथ (Srini Vishwanath) का कहना है कि इस इंटीग्रेशन के साथ अपस्टॉक्स (Upstox) का लक्ष्य आईपीओ एप्‍लीकेशंस में 5 गुना ग्रोथ हासिल करना है. वित्त वर्ष 2022 के अंत तक कंपनी का प्‍लान एक करोड़ कस्‍टमर्स के आंकड़े को पार करना है. यह आंकड़ा मौजूदा 70 लाख ग्राहकों से कहीं ज्‍यादा है.

ये भी पढ़ें – शेयर बाजार में आज दिखी हरियाली, कल के बारे में क्या कहते हैं एक्सपर्ट? जानिए

वॉट्सऐप से अपस्टॉक्स पर ट्रांजैक्‍शन
– ग्राहक को अपस्टॉक्स के वेरिफाइड वॉट्सऐप प्रोफाइल नंबर को अपने मोबाइल फोन के कॉन्टेक्ट में सेव करना होगा और वॉट्सऐप पर इस नंबर पर ‘Hi’ लिखकर भेजना होगा.
– अपस्टॉक्स के वेरिफाइड वॉट्सऐप प्रोफाइल नंबर 9321261098 है.
– वॉट्सऐप चैट बॉट ‘Uva’ का उपयोग करके ‘आईपीओ एप्लीकेशन’ पर क्लिक करें.
– रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर और OTP (वन-टाइम पासवर्ड) दर्ज करें.
– ‘Apply for IPO’ पर क्लिक करें.
– उस आईपीओ का चयन करें, जिसे आप सब्सक्राइब करना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें – LIC के पॉलिसी-धारक ध्यान दें! LIC का IPO चाहिए तो तुरंत कर लें ये दो काम

वॉट्सऐप से अपस्टॉक्स के साथ डीमैट खाता खोलें
– वॉट्सऐप में चैट विंडो का इस्‍तेमाल करते हुए ‘Open an Account’ पर क्लिक करें.
– मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP से वेरिफाई करें.
– ईमेल एड्रेस दर्ज करें और इसे भी OTP से वेरिफाई करें.
– जन्मतिथि दर्ज करें.
– इसके बाद अपनी PAN की जानकारी डालें.
– अब बॉट आपको कुछ सामान्य औपचारिकताओं के लिए अपस्टॉक्स पेज पर रिडायरेक्ट करेगा. इसके साथ ही प्रॉसेस पूरा हो जाएगी.
ध्यान रखें : वॉट्सऐप पर कोई डॉक्‍यूमेंट अपलोड नहीं करना है और न ही कोई डॉक्यूमेंट अटैचमेंट के रूप में चैट पर भेजना है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |

Tags: Share market, Stock market, Whatsapp



Source link

Author digi_hin

  • Website

Related Posts

8 सितंबर से इन पुराने फोन में नहीं चलेगा WhatsApp, तुरंत चेक करें अपना मोबाइल

8 सितंबर से इन पुराने फोन में नहीं चलेगा WhatsApp, तुरंत चेक करें अपना मोबाइल

April 29, 2026
सरकार की नई स्कीम से फ्री में मिल रहा है लैपटॉप? वॉट्सऐप पर आया है ऐसा मैसेज तो रहें अलर्ट

सरकार की नई स्कीम से फ्री में मिल रहा है लैपटॉप? वॉट्सऐप पर आया है ऐसा मैसेज तो रहें अलर्ट

April 28, 2026
वॉट्सऐप अब फ्री नहीं रहेगा? प्लस सब्सक्रिप्शन में मिलेंगे खास फीचर्स, और क्या होगा खास

वॉट्सऐप अब फ्री नहीं रहेगा? प्लस सब्सक्रिप्शन में मिलेंगे खास फीचर्स, और क्या होगा खास

April 27, 2026

Write A Comment Cancel Reply

  • Pages
    • About Us
    • Contact Me
    • Privacy Policy
    • Sitemap
    • Terms & Conditions
  • Latest
    • कभी बनाया है आम का मीठा वाला अचार? एक बार खाया तो बार-बार करेंगे डिमांड
      कभी बनाया है आम का मीठा वाला अचार? एक बार खाया तो बार-बार करेंगे डिमांड
      April 29, 2026
    • रेगिस्तान में शरीर के लिए कूलर का काम करता है ये फल, लू भी आपका कुछ नहीं कर सकता!
      रेगिस्तान में शरीर के लिए कूलर का काम करता है ये फल, लू भी आपका कुछ नहीं कर सकता!
      April 29, 2026
  • Categories
    • Uncategorized
    • ऐप्स
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • फ़िल्म रिव्यू
    • फूड
    • मनोरंजन
    • राजनीतिक
  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn

© 2026 diginezsindia. All registered.

Top
DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates