Last Updated:

YouTube ने बैकग्राउंड प्लेबैक को लेकर सख्ती बढ़ा दी है. अब थर्ड-पार्टी ब्राउज़र से भी बिना प्रीमियम बैकग्राउंड प्लेबैक नहीं चलेगा. जानिए क्या बदला और प्रीमियम की कीमत.

Zoom

फ्री में म्यूज़िक सुनने वालों को झटका

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने फ्री यूज़र्स को बड़ा झटका दिया है. अब Background Playback फीचर का इस्तेमाल बिना यूट्यूब Premium के लगभग नामुमकिन हो गया है. यह वही फीचर है जिसकी मदद से यूज़र्स मोबाइल की स्क्रीन बंद होने के बाद भी गाने या वीडियो सुन सकते थे या किसी दूसरे ऐप का इस्तेमाल करते हुए यूट्यूब चलाते रह सकते थे.

अब तक कई यूज़र्स इस प्रीमियम फीचर को थर्ड-पार्टी मोबाइल वेब ब्राउज़र्स के जरिए फ्री में इस्तेमाल कर रहे थे. ये ब्राउज़र यूट्यूब को उसके एंड्रॉयड ऐप पर रीडायरेक्ट नहीं करते थे, जिससे बैकग्राउंड प्लेबैक चालू हो जाता था. लेकिन अब यूट्यूब ने इस रास्ते को भी बंद कर दिया है.

Background Playback पर यूट्यूब की सख्ती
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूट्यूब ने अपने सिस्टम में बदलाव किए हैं, जिससे थर्ड-पार्टी ब्राउज़र्स पर भी बैकग्राउंड प्लेबैक काम करना बंद हो गया है. एंड्रॉयड ऑथेरिटी की रिपोर्ट में यूट्यूब के हवाले से कहा गया है कि बैकग्राउंड प्लेबैक एक ऐसा फीचर है जिसे केवल यूट्यूब प्रीमियम यूज़र्स के लिए ही बनाया गया है. पहले कुछ मामलों में नॉन-प्रीमियम यूज़र्स इसे एक्सेस कर पा रहे थे, लेकिन अब सभी प्लेटफॉर्म पर एक जैसा अनुभव सुनिश्चित किया जा रहा है.

क्यों लिया गया यह फैसला?
यूट्यूब लगातार अपने Premium सब्सक्रिप्शन को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है. पिछले कुछ सालों में कई बेसिक फीचर्स, जैसे एड-फ्री वीडियो, ऑफलाइन डाउनलोड और Background Playback-को Premium में शामिल कर दिया गया है. अब फ्री में इन फीचर्स का कोई भी ‘जुगाड़’ कंपनी बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है.

हालांकि यूट्यूब किसी नॉन-गूगल ऐप को सीधे कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन कोड लेवल पर बदलाव करके वह बैकग्राउंड प्लेबैक जैसे फीचर्स को सीमित कर सकता है, जो अब साफ तौर पर दिख रहा है.

यूट्यूब Premium की कीमत?

भारत में यूट्यूब Premium की कीमत हाल ही में बढ़ाई गई है.

  1. यूट्यूब Premium: ₹149 प्रति माह
  2. यूट्यूब Premium Lite: ₹89 प्रति माह
  3. Family Plan: ₹299 प्रति माह (5 मेंबर्स तक)

यूज़र्स के लिए क्या मतलब?
अगर आप यूट्यूब पर म्यूज़िक या पॉडकास्ट सुनने के लिए बैकग्राउंड प्लेबैक पर निर्भर थे, तो अब Premium लेना ही एकमात्र विकल्प बचा है.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Write A Comment