DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates
  • होम
  • राजनीतिक
  • जीवन शैली
  • खेल
  • मनोरंजन
  • फूड
  • फ़िल्म रिव्यू
  • टेक
  • ऐप्स
  • मुझसे संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
अगर कोई और चला रहा है आपका WhatsApp, तुरंत लग जाएगा पता, आया नया सिक्योरिटी फीचर
टेक

अगर कोई और चला रहा है आपका WhatsApp, तुरंत लग जाएगा पता, आया नया सिक्योरिटी फीचर

By digi_hin April 15, 2026 3 Mins Read
Share
Share on Facebook LinkedIn


Last Updated:April 15, 2026, 12:12 IST

वॉट्सऐप एक नए सिक्योरिटी फीचर पर काम कर रहा है, जिससे यूज़र्स अपने अकाउंट से जुड़े सभी डिवाइस की रियल-टाइम एक्टिविटी देख सकेंगे. साथ ही संदिग्ध लॉगिन पर तुरंत अलर्ट भी मिलेगा, जिससे अकाउंट और ज्यादा सुरक्षित रहेगा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अब हर डिवाइस पर नजर रखेगा WhatsApp, मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट

वॉट्सऐप अपने यूज़र्स की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. हाल ही में सामने आई जानकारी के मुताबिक, कंपनी ऐसा सिस्टम तैयार कर रही है जिससे आप अपने अकाउंट से जुड़े सभी डिवाइस की एक्टिविटी को आसानी से ट्रैक कर सकेंगे. यानी अब यह जानना आसान होगा कि आपका वॉट्सऐप किस-किस डिवाइस पर और कब इस्तेमाल हो रहा है.

अभी तक वॉट्सऐप में ‘Linked Devices’ का ऑप्शन जरूर मिलता है, जहां जाकर आप देख सकते हैं कि आपका अकाउंट किन डिवाइस से जुड़ा हुआ है. लेकिन दिक्कत ये है कि आपको खुद जाकर बार-बार चेक करना पड़ता है.

अगर आप नियमित रूप से यह नहीं देखते, तो किसी अनजान डिवाइस की एक्टिविटी मिस भी हो सकती है. नया फीचर इसी परेशानी को खत्म करने के लिए लाया जा रहा है.

मिलेगा रियल-टाइम अपडेट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले अपडेट में वॉट्सऐप रियल-टाइम एक्टिविटी दिखाने की सुविधा देगा. मतलब अगर आपका अकाउंट किसी दूसरे डिवाइस पर उसी समय इस्तेमाल हो रहा है, तो आपको तुरंत इसकी जानकारी मिल जाएगी. इससे यूज़र्स को ये समझने में आसानी होगी कि कहीं कोई और तो उनके अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर रहा.

फोटो: WABetaInfo

इतना ही नहीं, कंपनी एक नया नोटिफिकेशन सिस्टम भी टेस्ट कर रही है. इसके तहत अगर आपका वॉट्सऐप आपके फोन के अलावा किसी दूसरे डिवाइस पर एक साथ एक्टिव होता है, तो आपको तुरंत अलर्ट मिल जाएगा.

ये अलर्ट खासतौर पर ऐसे मामलों के लिए होगा जहां अनऑथराइज्ड एक्सेस का शक हो. इससे आप तुरंत एक्शन ले सकते हैं, जैसे कि उस डिवाइस को लॉगआउट करना.

अच्छी बात यह है कि यह फीचर बेवजह नोटिफिकेशन नहीं भेजेगा. कंपनी इसे इस तरह डिजाइन कर रही है कि सिर्फ तब अलर्ट मिले जब दोनों डिवाइस एक साथ एक्टिव हों. इससे फालतू के अलर्ट से भी बचा जा सकेगा और सिर्फ जरूरी मामलों में ही जानकारी मिलेगी.

अभी टेस्टिंग में है फीचर
फिलहाल यह फीचर अभी टेस्टिंग स्टेज में है और उम्मीद की जा रही है कि आने वाले हफ्तों में इसे सभी यूज़र्स के लिए जारी किया जाएगा. अगर यह फीचर लॉन्च होता है, तो वॉट्सऐप यूज़र्स के लिए अकाउंट सिक्योरिटी पहले से काफी बेहतर और आसान हो जाएगी.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

April 15, 2026, 12:12 IST



Source link

Author digi_hin

  • Website

Related Posts

एंथ्रोपिक का चैटबॉट खुद लिखेगा अपना भविष्य, पिंजरा तोड़कर भागे सुपर AI एजेंट्स

September 18, 2026

घर के कोने-कोने में फुल स्पीड इंटरनेट, ₹3,000 से कम में Extenders

September 18, 2026

आईफोन 18 के लिए गजब क्रेज, खरीदने को रातभर जागे लोग, दिल्ली से मुंबई तक कतारें

September 18, 2026

Write A Comment Cancel Reply

  • Pages
    • About Us
    • Contact Me
    • Privacy Policy
    • Sitemap
    • Terms & Conditions
  • Latest
    • India vs South Korea Davis Cup Live: डबल्स मुकाबले में भारतीय टीम की टिकी उम्मीदें, थोड़ी देर में शुरू होगा मैच
      September 19, 2026
    • सऊदी अरब को अब चारों तरफ से खतरा? क्राउन प्रिंस के सामने आया ‘बचाएगा कौन?’ वाला सवाल
      September 19, 2026
  • Categories
    • Uncategorized
    • ऐप्स
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • फ़िल्म रिव्यू
    • फूड
    • मनोरंजन
    • राजनीतिक
  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn

© 2026 diginezsindia. All registered.

Top
DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates