Powered by :

Last Updated:

गूगल I/O 2026 में गूगल और सैमसंग ने नए AI स्मार्ट ग्लासेस पेश किए हैं. ये एंड्रॉयड XR पर बेस्ड हैं और जेमीनी AI, लाइव ट्रांसलेशन, कॉलिंग और नेविगेशन जैसे एडवांस फीचर्स से लैस हैं. जानें इन स्मार्ट ग्लासेस की पूरी जानकारी…

ख़बरें फटाफट

अब बिना फोन देखे होंगे कॉल और मैसेज, काफी क्रेजी हैं ये स्मार्ट ग्लासेसZoom

Google I/O 2026 में दिखा भविष्य का टेक्नोलॉजी विजन

गूगल I/O 2026 में इस बार सबसे बड़ा आकर्षण रहा गूगल और Samsung द्वारा पेश किए गए नए AI स्मार्ट ग्लासेस. गूगल और सैमसंग ने मिलकर एंड्रॉयड XR इकोसिस्टम के तहत इन अगली पीढ़ी के स्मार्ट ग्लासेस को पेश किया है, जो पूरी तरह से जेमीनी AI पर आधारित हैं.

कंपनी ने इन स्मार्ट ग्लासेस को दो कैटेगरी में लॉन्च किया है-ऑडियो ग्लासेस और डिस्प्ले ग्लासेस. ऑडियो ग्लासेस यूजर्स को वॉयस असिस्टेंस और कॉलिंग सुविधा देते हैं, जबकि डिस्प्ले वाले ग्लासेस सीधे आंखों के सामने विजुअल जानकारी दिखाने में सक्षम हैं.

बिना फोन के मिलेगा पूरा कंट्रोल
ये स्मार्ट ग्लासेस एक कंपेनियन डिवाइस की तरह काम करते हैं, जो स्मार्टफोन से कनेक्ट रहते हैं. यूजर्स बिना फोन निकाले कॉल, मैसेज और नोटिफिकेशन देख सकते हैं. इनमें ओवर-ईयर स्पीकर्स दिए गए हैं, जो कॉलिंग और म्यूजिक के लिए बेहतर ऑडियो अनुभव प्रदान करते हैं.

रियल-टाइम ट्रांसलेशन और Gemini AI
इन ग्लासेस की सबसे खास बात इनका रियल-टाइम ट्रांसलेशन फीचर है, जो बातचीत को तुरंत दूसरी भाषा में बदल सकता है. साथ ही जेमीनी AI की मदद से यूजर्स आसपास की जगहों, संकेतों और वस्तुओं के बारे में जानकारी पूछ सकते हैं.

यूजर ‘Hey गूगल’ कहकर या फ्रेम पर टैप करके AI को एक्टिवेट कर सकते हैं. इसके बाद ये AI आसपास का एनालिसिस करके सवालों के जवाब देता है और नेविगेशन में भी मदद करता है.

कैमरा और एडिटिंग फीचर्स
ये स्मार्ट ग्लासेस फोटो और वीडियो कैप्चर करने की सुविधा भी देते हैं. इसके साथ Gemini AI और Nano Banana जैसे टूल्स की मदद से यूजर्स इमेज एडिटिंग भी कर सकते हैं, जैसे अनचाहे ऑब्जेक्ट हटाना या फोटो सुधारना.

भविष्य की ओर कदम
इन स्मार्ट ग्लासेस को गूगल के जेमीनी AI प्लेटफॉर्म, सैमसंग की हार्डवेयर विशेषज्ञता और प्रीमियम आईवियर ब्रांड्स के डिजाइन के साथ तैयार किया गया है. यह तकनीक आने वाले समय में स्मार्टफोन अनुभव को पूरी तरह बदलने की क्षमता रखती है.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Write A Comment