NBCUniversal ने अपनी ऐड फ्री सब्सक्रिप्शन वीडियो-ऑन डिमांड SVOD सर्विस ‘hayu’ को भारत में लॉन्च कर दिया है. उन दर्शकों को टारगेट करते हुए जो रियलिटी शोज़ देखने के फैन हैं, हायू रियलिटी टीवी कंटेंट के 8,000 से ज्यादा एपिसोड पेश करता है, जिसमें ‘Keeping Up with the Kardashians’ शामिल है. इतना ही नहीं इसमें ‘The Real Housewives’, ‘Top Chefs, ‘Million Dollar Listing’ और ‘Family Karma’ शामिल है. ये ऐप मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप, कनेक्टेड TV और सेलेक्टेड कंसोल पर उपलब्ध है. सब्सक्राइबर्स को इसके लिए 3 महीने के लिए 349 रुपये या 12 महीने के लिए 999 रुपये देने होंगे.
ये सर्विस अग्रेंजी भाषा में अनस्क्रिप्डेट सब जॉनर की कई विविधता पेश करती है, जिसमें होम एंड डिज़ाइन, डेटिंग, कूकिंग, फैशन और ट्रू क्राइम शामिल है.
HBO Max भी जल्द हो सकता है लॉन्च
नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम वीडियो और डिज़नी + हॉटस्टार भारत में विदेशी OTT प्लेटफॉर्म पर अग्रणी हो सकते हैं, लेकिन घरेलू बाजार में चीजें ज़्यादा प्रतिस्पर्धी होने के लिए तैयार हैं. इस सितंबर में वॉर्नर ब्रदर्स के HBO Max के प्लान की कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है.
मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि इसे अगले साल तक लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि फिलहाल कंपनी ने इसे कंफर्म नहीं किया है.
Hayu के मैनेजिंग डायरेक्टर डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर,ग्लोबर, Hendrik McDermott ने एक स्टेटमेंट में कहा कि भारत में रियलिटी टीवी की अपार लोकप्रियता को देखते हुए, हम देश में hayu को लॉन्च करने के लिए रोमांचित हैं और हम बेहतरीन अनस्क्रिप्टेड कंटेंट के साथ भारतीय दर्शकों को सुपर-सर्विंग करने की उम्मीद करते हैं,
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Amazon Prime, Netflix, Tech news, Tech news hindi