Last Updated:
Arbi Patton ki Recipe: मानसून में बाजार में मिलने वाले अरबी के पत्ते स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना हैं. इनमें फाइबर, आयरन, कैल्शियम और विटामिन ए व सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. अरबी के पत्तों से सिर्फ पत्तौड़े ही नहीं, बल्कि मसालेदार सब्जी, कुरकुरे पकौड़े, हेल्दी पराठे और स्वादिष्ट चटनी भी बनाई जा सकती है. ये सभी रेसिपी कम समय में तैयार हो जाती हैं और मानसून के मौसम का स्वाद दोगुना कर देती हैं. अगर आप रोजाना की सब्जियों से अलग कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो अरबी के पत्तों से बनने वाली ये पांच रेसिपी जरूर आजमाएं.
मानसून का मौसम आते ही बाजारों में हरी-भरी सब्जियों की भरमार हो जाती है. इन्हीं में से एक है अरबी के पत्ते, जो इस मौसम में खूब मिलते हैं. कई लोग इन्हें सिर्फ एक-दो तरह से बनाना जानते हैं, लेकिन अरबी के पत्तों से कई स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन तैयार किए जा सकते हैं. इनमें फाइबर, आयरन, कैल्शियम और विटामिन ए व सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं.अगर आप भी इस मानसून कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो अरबी के पत्तों से बनने वाली ये पांच खास रेसिपी जरूर आजमाएं.
अरबी के पत्तों से बनने वाली सबसे फेमस डिश पत्तौड़े है. इसके लिए बेसन में हल्दी, लाल मिर्च, धनिया, जीरा, नमक और थोड़ा इमली या अमचूर मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार किया जाता है. इस घोल को पत्तों पर लगाकर कई परतें बनाई जाती हैं और रोल तैयार कर भाप में पकाया जाता है. इसके बाद इसे गोल-गोल काटकर हल्का तल सकते हैं या राई और तिल का तड़का लगाकर परोस सकते हैं.यह चाय के साथ बेहतरीन स्नैक बन जाता है.
अगर आप रोज की सब्जियों से अलग कुछ खाना चाहते हैं तो अरबी के पत्तों की मसालेदार सब्जी एक अच्छा ऑप्शन है. पत्तों को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें. इसके बाद प्याज, टमाटर, लहसुन और मसालों के साथ धीमी आंच पर पकाएं.चाहें तो इसमें थोड़ा बेसन भी मिला सकते हैं, जिससे स्वाद और गाढ़ापन दोनों बढ़ जाते हैं. यह सब्जी रोटी और बाजरे की रोटी के साथ काफी स्वादिष्ट लगती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
बरसात के मौसम में गरमा-गरम पकौड़े खाने का मजा ही अलग होता है. अरबी के पत्तों को बारीक काटकर बेसन, हरी मिर्च, प्याज, अजवाइन और मसालों के साथ मिलाएं. छोटे-छोटे पकौड़े बनाकर सुनहरा होने तक तल लें. इन्हें हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसें. अरबी के पत्तों के कुरकुरे पकौड़े बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आते हैं.
कम लोग जानते हैं कि अरबी के पत्तों से स्वादिष्ट चटनी भी बनाई जा सकती है. पत्तों को हल्का उबालकर हरी मिर्च, लहसुन, धनिया, पुदीना, नींबू का रस और नमक के साथ पीस लें. ऊपर से राई और करी पत्ते का तड़का लगा दें. यह चटनी पराठे, रोटी और स्नैक्स के साथ खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है और खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है.
अरबी के पत्तों के पराठे भी स्वाद में लाजवाब होते हैं. अगर आप नाश्ते में कुछ हेल्दी और अलग बनाना चाहते हैं तो अरबी के पत्तों के पराठे एक बढ़िया विकल्प है. पत्तों को बारीक काटकर गेहूं के आटे में मिलाएं. इसमें हरी मिर्च, अदरक, धनिया, अजवाइन और हल्के मसाले डालकर आटा गूंथ लें. इसके बाद सामान्य पराठों की तरह सेंक लें. दही, अचार या चटनी के साथ ये पराठे काफी स्वादिष्ट लगते हैं.