Last Updated:

Agra News: आगरा में खाने वालों के लिए कई स्पेशल डिश बाजार में उपलब्ध हैं, जिनके जायके का स्वाद पूरे शहर में फेमस है. उन्हीं में से एक हैं कारगिल पेट्रोल पम्प के पास यह स्वादिष्ट साउथ इंडियन डोसा वाले, जिनके डोसा-सांभर का स्वाद लेने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं.

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा को अपने स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है. आगरा में साउथ इंडियन स्टाइल डोसा बेहद मशहूर है. आगरा के कारगिल पेट्रोल पम्प के पास यह स्वादिष्ट साउथ इंडियन डोसा मिलता है, जिसे खाने दूर दराज से लोग यहां आते हैं. यहां के कारीगर ने बताया कि डोसा पेस्ट बनाने के लिए वह चावल, उड़द की दाल और चने के दाल का मिश्रण करते हैं. उन्होंने कहा कि डोसा नारियल और टमाटर की स्पेशल चटनी के साथ ग्राहक को दिया जाता है.

उन्होंने कहा कि डोसा के साथ दी जाने वाली सांभर को घर के मसालों और खड़े मसालों से बनाकर तैयार किया जाता है. उन्होंने दावा किया कि साउथ इंडियन डोसा सिर्फ उन्ही के यहां का मशहूर है. उनके यहां 25 प्रकार का अलग-अलग वैरायटी का डोसा बनाया जाता है.

आगरा में 25 प्रकार का मिलता है डोसा
आगरा के कारगिल पेट्रोल पम्प के पास स्थित प्राचीन साउथ इंडियन स्टाइल डोसा की दुकान है. यहां के कारीगर ने बताया कि वह 25 प्रकार के अलग-अलग वैरायटी के डोसा तैयार करते हैं. उन्होंने बताया कि उनके पास मसाला डोसा, पनीर स्पेशल डोसा, प्लेन पनीर डोसा, पिज्जा डोसा, मटका डोसा इसी तरह के करीब 25 तरह के डोसा ग्राहक की पसंद के अनुसार बनाये जाते हैं.

उन्होंने कहा कि सभी डोसा अलग-अलग रेट पर है. मसाला पनीर डोसा मात्र 130 रुपए का है. इस प्लेट में ग्राहक को बड़ा डोसा, सांभर, नारियल चटनी और टमाटर की चटनी साथ दी जाती है. एक्स्ट्रा सांभर या चटनी के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है. उन्होंने कहा कि बेहतरीन स्वाद और किफायती रेट होने के कारण दूर-दूर से लोग उनके पास डोसा खाने के लिए आते हैं. जो एक बार यहां डोसा खाने आता है, वह दोबारा और परमानेंट उनका ग्राहक बन जाता है.

घर के खड़े मसालों से तैयार होती है सांभर
आगरा के कारगिल पेट्रोल पम्प के पास स्थित शिवि ब्रेकर साउथ इंडियन डोसा के कारीगर राजू ने बताया कि उनके यहां जैसे सांभर आसपास कहीं नहीं मिलते हैं. ग्राहक उनके यहां के सांभर की तारीफ जरूर करके जाता है. राजू ने बताया कि वह सांभर में घर के कुटे हुए मसालों का इस्तेमाल करते हैं. सांभर को तीखा और खट्टा बनाने के लिए लाल मिर्च का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. इसमें खड़े मसालों का मिश्रण रहता है. इसके अतिरिक्त कड़ी पत्ते का छोंक लगाया जाता है. इससे सांभर में एक अलग ही स्वाद आता है, जो लोगों को काफी पंसद आता है. 130 रुपए वाले मसाला पनीर डोसा में एक व्यक्ति का आसानी से पेट भर जाता है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से <strong>उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों</strong> पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें



Source link

Write A Comment