Last Updated:
Handi paneer recipe: हांडी पनीर को घर के मसालों और खड़े मसालों के एक विशेष मिश्रण से तैयार किया जाता है. इस खास मिश्रण के कारण ही इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है, जो ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करता है उन्होंने कहा कि हांडी पनीर की लोकप्रियता का मुख्य कारण इसका अनूठा स्वाद है, जो मसालों के सही मिश्रण से आता है. यह व्यंजन आगरा के पाक कला परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण स्थान बना चुका है.
आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित शास्त्रीपुरम में आंगन रेस्टोरेंट अपने मशहूर हांडी पनीर के लिए इन दिनों चर्चा में है. यह व्यंजन आगरा में इतना लोकप्रिय हो गया है कि लोग इसे खाने के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं. इस रेस्टोरेंट का हांडी पनीर, जो अपने अनूठे स्वाद के लिए जाना जाता है. शहर के निवासियों और बाहर से आने वाले पर्यटकों के बीच एक पसंदीदा विकल्प बन गया है.
रेस्टोरेंट के संचालक ने बताया कि हांडी पनीर को घर के मसालों और खड़े मसालों के एक विशेष मिश्रण से तैयार किया जाता है. इस खास मिश्रण के कारण ही इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है, जो ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करता है उन्होंने कहा कि हांडी पनीर की लोकप्रियता का मुख्य कारण इसका अनूठा स्वाद है, जो मसालों के सही मिश्रण से आता है. यह व्यंजन आगरा के पाक कला परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण स्थान बना चुका है.
5 घंटे में तैयार होती है ग्रेवी
आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित आंगन रेस्टोरेंट में मशहूर हांडी पनीर मिलता है. संचालक ने बताया कि 260 रूपये में पनीर के 8 पीस ग्राहक को दिए जाते है. यह खाने में इतना स्वादिष्ट है कि आगरा के कोने कोने से लोग इसे खाने यहाँ आते है. उन्होंने दावा किया कि उनके अलावा आस पास क्षेत्र में कहीं भी यह डिश नहीं मिलती है. इसकी ग्रेवी बनने में करीब 4 से 5 घंटे लगते है, धीमी आंच में इसे पकाया जाता है जिससे खड़े मसालों का स्वाद अच्छे से ग्रेवी में समा जाता है. उन्होंने कहा कि जो एक बार इस डिश को खाता है वह इसका दीवाना हो जाता है.
मक्खन, क्रीम और ड्राई फ्रूट्स से तैयार
आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित आंगन रेस्टोरेंट में मशहूर हांडी पनीर मिलता है. यहां के संचालक ने बताया हांडी पनीर को अमूल बटर, अमूल क्रीम और ड्राई फ्रूट्स से बना कर तैयार किया जाता है. उन्होंने कहा कि घर के मसालों के मिश्रण से इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है, जिससे यह खाने में बेहद टेस्टी लगती है. यही कारण है कि कम समय में यह डिश लोगो की पसंदीदा डिश बन गई है. उन्होंने बताया कि अधिकतर ग्राहक इसी हांडी पनीर की मांग करता है. शाम होते होते ग्राहकों की लाइन लग जाती है.
About the Author
Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…
और पढ़ें