Image Source : INSTAGRAM/KARTIK AARYAN
भूल भुलैया 2

Highlights

  • भूल भुलैया 2 पहले 25 मार्च को रिलीज होने वाली थी
  • बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए निर्माताओं ने रिलीज आगे बढ़ाई है

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ का ऐलान कर दिया गया है। यह फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। रिलीज की तारीख का ऐलान करते हुए फिल्म के निर्माताओं ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इससे जुड़ा पोस्ट शेयर किया है।

कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू स्टारर ‘भूल भुलैया 2’ पहले 25 मार्च को रिलीज होने वाली थी। यह अक्षय कुमार और विद्या बालन की हिट फिल्म ‘भूल भुलैया’ का सीक्वल है। फिल्म का निर्देशन अनीज बज्मी ने किया है। 

बता दें एस एस राजामौली की पीरियड ड्रामा ‘आरआरआर’ की रिलीज की तारीख 25 मार्च मुकरर्र की गई है। इस फिल्म के साथ कार्तिक आर्यन की फिल्म का क्लैश न हो, इस वजह से ‘भूल भुलैया 2’ की रिलीज को आगे बढ़ाया गया है।





Source link

Write A Comment