Vivo V23e Smartphone Price and Specifications: स्मार्टफोन निर्माता कपंनी वीवो आज अपना नया स्मार्टफोन Vivo V23e लॉन्च करने जा रही है. वी23 सीरीज में कंपनी दो मोबाइल फोन Vivo V23e 5G और Vivo V23e Pro स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. ये फोन थाईलैंड में पिछले साल नवंबर में ही लॉन्च किए जा चुके हैं. इन फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 810 ( MediaTek Dimensity 810) चिपसेट, फ्रंट में 44MP सेल्फी स्नैपर और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए जाएंगे.

Vivo V23e 5G स्मार्टफोन में 6.44 इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले मिलेगा. फोन का डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. स्क्रीन का रेजोलूशन 2400×1080 पिक्सल होगा. यह स्मार्टफोन वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले डिजाइन के साथ आएगा. कंपनी का कहना है कि यह फोन बहुत पतला होगा. इसे अल्ट्रा-स्लिम ग्लास डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा.

बताया जा रहा है कि Vivo V23e 5G फोन एक ही स्टोरेज ऑप्शन 8GB रैम और 128 जीबी स्टोरेज क्षमता के साथ आएगा. फोन में एक्सटेंडेड वर्चुअल RAM का भी सपोर्ट मिलेगा. फोन में सेफ्टी और सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है.

यह भी पढ़ें- 15,000 रुपये में मिलने वाले बेस्ट स्मार्टफोन, जानें बेहतरीन मोबाइल फोन के बारे में

50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Vivo के नए स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया हुआ है. साथ में 8 MP सुपर वाइड एंगल कैमरा और 2 MP सुपर मैक्रो कैमरा होगा. फोन के फ्रंट में 44 एमपी का सेल्फी कैमरा दिया गया है. यह फोन Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा.

Vivo V23e फोन में 4050mAh की बैटरी दी गई है और इसमें 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. फोन USB टाइप-सी चार्जिंग फीचर दिया जाएगा. इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5जी, 4G LTE, ब्लूटूथ 5.1, डुअल बैंड Wi-Fi का सपोर्ट मिलेगा.

Vivo V23e स्मार्टफोन की कीमत 26,000 रुपये हो सकती है. इस फोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

Tags: 5G Smartphone, Mobile Phone, Smartphone, Vivo





Source link

Write A Comment