होमफोटोलाइफ़फूड

क्या आप भी थका हुआ महसूस करते हैं? तो आज से ही शुरू कर दें ये जादुई ड्रिंक

Last Updated:

Home Made Energy Drinks: सुबह उठते ही शुरू हो जाती है थकान. पहले तो बिस्तर से ही उठने का मन नहीं करता. इसके बाद काम पर जाने का मन नहीं करता. शरीर में कमजोरी महसूस होती है और ताकत बिल्कुल नहीं लगती. आजकल हर दूसरे इंसान की यह कहानी बन चुकी है. शरीर में पानी की कमी, इलेक्ट्रोलाइट्स का असंतुलन और पोषक तत्वों की कमी के कारण दिनभर थकान रहना स्वाभाविक है. लेकिन अगर आप इस थकान को भगाने के लिए आप बाजार से एनर्जी ड्रिंक लेते हैं तो सावधान हो जाइए. कई रिसर्च में यह साबित हो चुका है एनर्जी ड्रिंक सेहत के लिए बेहद नुकसानदेह है. इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं घर में आसानी से बनाए जाने वाली एनर्जी ड्र्र्रिंक्स.

सुबह उठते ही थकान महसूस होने का सबसे बड़ा कारण अधूरी या खराब नींद है. अगर आप सुकून की नींद नहीं लेंगे तो शरीर और दिमाग पूरी तरह तरोताजा नहीं हो पाएगा. इसलिए रात भर 7-8 घंटे लगातार बिना पानी के रहने के कारण शरीर में डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी हो जाता है. यह सुस्ती और सिरदर्द का कारण बनता है. इसके अलावा शरीर में अगर पोषक तत्वों की कमी हो जाए जैसे कि विटामिन B12, D3, आयरन, जिंक, फॉलिक एसिड आदि की कमी हो जाए तो इससे शरीर में एनर्जी की कमी हो जाती है. वहीं सोने से ठीक पहले मोबाइल या स्क्रीन देखने से मेलाटोनिन हार्मोन प्रभावित होता है, जिससे नींद की गुणवत्ता खराब होती है और सुबह उठते ही भारीपन और चिड़चिड़ापन महसूस होता है.

सुबह उठते ही यदि आप भी थकान और कमजोरी महसूस कर रहे हैं तो सबसे पहला काम कीजिए एक गिलास पानी पीजिए. जैसे ही सुबह उठिए, एक गिलास पानी पी लीजिए. इसके लिए जरूरी नहीं कि आप गुनगुना कर पानी पिएं. आपको जिस तरह पानी पसंद है, उसी तरह पानी पी लीजिए. हमारे शरीर को सबसे ज्यादा पानी की जरूरत होती है. इसलिए दिन भर में अपनी आवश्यकता के हिसाब से 2-3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए. यह एक मैजिक ड्रिक है. सुबह खाली पेट एक गिलास पानी से शुरुआत कीजिए और दिन भर थोड़ा-थोड़ा कर पानी का सिप लेते रहिए.

अगर आप खाली पेट पानी पिएंगे तो इससे शरीर का मेटाबोलिक रेट 30% तक बढ़ जाएगी. यह शरीर को कैलोरी तेजी से बर्न करने में मदद करता है जिससे वजन तेजी से कम हो सकता है. रात में जब शरीर खुद को रीसेट और मरम्मत करता है, तब अपशिष्ट और टॉक्सिन्स आंतों में जमा हो जाते हैं. ऐसे में सुबह पानी पीने से ये सभी टॉक्सिन्स पेशाब और मल के जरिए शरीर से पूरी तरह बाहर निकल जाते हैं. चूंकि हमारा दिमाग लगभग 75% पानी से बना है. इसीलिए शरीर में हल्की सी भी पानी की कमी होने पर दिमाग में सुस्ती या थकान महसूस होने लगती है. लेकिन सुबह उठते ही पानी पीने से डिहाइड्रेशन रुकता है, जिससे एकाग्रता में सुधार होता है और याददाश्त बढ़ती है. साथ ही यह पूरे दिन अधिक कार्यक्षमता और ध्यान केंद्रित रखने में मदद करता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

नारियल पानी और नीबू का इलेक्ट्रोलाइट : अगर आप रोजाना पर्याप्त पानी पीने के बावजूद भी थका हुआ महसूस करते हैं तो आपको नारियल पानी और नींबू पीना चाहिए. यह कुदरती इलेक्ट्रोलाइट्स है. इस बनाने के लिए एक गिलास ताजे नारियल पानी में आधा नीबू का रस, एक चुटकी सेंधा नमक और एक चम्मच शहद मिलाकर अच्छी तरह घोल लें और इसका अपनी आवश्यकतानुसार सेवन करें. नारियल पानी और नींबू जैसे पेय शरीर में पानी और प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को तुरंत पूरा करता है. सेंधा नमक और नारियल पानी मिलकर मांसपेशियों की ऐंठन दूर करते हैं और दिनभर ऊर्जा बनाए रखते हैं.

सत्तू का नमकीन शरबत : अगर आप एनर्जी कम महसूस कर रहे हैं तो हो सकता है कि आपको प्रोटीन की भी कमी हो. इसलिए प्रोटीन के सबसे बड़े देसी स्रोत का इस्तेमाल कीजिए. चने में प्रोटीन भरा होता है. ऐसे में चने का सत्तू वाला शरबात पीजिए. इसे बनाने के लिए एक गिलास ठंडे पानी में दो चम्मच भुने चने का सत्तू, भुना जीरा पाउडर, स्वादानुसार काला नमक और नीबू का रस डालकर मिला लें. इसका घोल बनाकर सुबह ही पी लें. सत्तू में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है. यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है, पेट को ठंडक प्रदान करता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता.

सेब और चुकंदर का तरोताजा जूस-कहा भी जाता है एक सेब अगर रोज खाते हैं तो यह आपको डॉक्टर के पास जाने से बचा सकता है. इसलिए आप सेब का ड्रिंक बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आधा सेब, आधा चुकंदर और थोड़ा सा अदरक मिलाकर ब्लेंड कर लें. इसे छानकर आधा नीबू का रस मिलाएं और इस ड्रिंक को सुबह ही पी लें. चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट्स शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं. सेब और अदरक की प्राकृतिक मिठास व तीखापन थकान मिटाकर शरीर को तुरंत नई ऊर्जा और ताजगी प्रदान करते हैं.

Disclaimer: यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है. अपने खान-पान या दैनिक जीवनशैली में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले योग्य डॉक्टर से सलाह जरूर लें. न्यूज़ 18 हिंदी इस जानकारी की पुष्टि या इसके आधार पर किए गए किसी भी निर्णय की जिम्मेदारी नहीं लेता.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment