Mango pickle recipe: गर्मियों का सीजन यानी का आम का मौसम. इन दिनों मार्केट में कच्चे-पके आम मिलने शुरू हो गए हैं. कच्चे आम की बात करें तो इससे काफी लोग धनिया पत्ती, पुदीना की पत्ती, लहसुन, हरी मिर्च डालकर तीखी चटनी जरूर बनाना पसंद करते हैं. साथ ही गुड़ और चीनी वाली खट्टी-मीठी चटनी भी लोग खूब बनाते हैं. आम के अचार का तो कोई जवाब ही नहीं. आमतौर पर आम का अचार आप काटकर, इसे धूप में सुखाकर और फिर तेल-मसाले लगाकर तैयार करते हैं, लेकिन क्या कभी आपने कच्चे आम के अचार को एयर फ्रायर में बनाया है? अगर नहीं बनाया है तो एयर फ्रायर में कच्चे आम का अचार बनाने का तरीका बता रही हैं मास्टर शेफ पंकज भदौरिया. शेफ पंकज ने अपने यूट्यूब चैनल MasterChef Pankaj Bhadouria पर शेयर किया है. जनिए एयर फ्रायर में कच्चे आम का अचार कैसे बनाएं.