Last Updated:

Multigrain Paratha Recipe: मल्टीग्रेन आटे का पराठा स्वाद और पोषण का बेहतरीन मेल है. ज्वार, रागी और सोया से तैयार यह नाश्ता प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. कम समय में बनने वाला यह क्रिस्पी पराठा पूरे परिवार को पसंद आ सकता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मल्टीग्रेन पराठा रेसिपी

Multigrain Paratha Recipe: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की ऊर्जा का आधार माना जाता है, अगर दिन की शुरुआत स्वादिष्ट और पौष्टिक खाने से हो जाए तो शरीर भी एक्टिव रहता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगती. यही वजह है कि भारतीय घरों में पराठा नाश्ते का सबसे पसंदीदा विकल्प माना जाता है. आमतौर पर लोग आलू, गोभी, पनीर या प्याज के पराठे खाते हैं, लेकिन अगर आप रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो मल्टीग्रेन आटे का पराठा एक शानदार विकल्प हो सकता है. यह पराठा सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि पोषण के मामले में भी काफी आगे है.

ज्वार, रागी और सोया जैसे अनाजों से तैयार होने वाला यह पराठा शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने में मदद करता है. इसकी खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और कुछ ही मिनटों में एक हेल्दी और कुरकुरा नाश्ता तैयार हो जाता है. आइए जानते हैं मल्टीग्रेन आटे से बनने वाले इस स्वादिष्ट पराठे की आसान रेसिपी.

क्यों खास है मल्टीग्रेन पराठा?
मल्टीग्रेन पराठा कई तरह के अनाजों को मिलाकर बनाया जाता है. इसमें ज्वार, रागी और सोया जैसे अनाज शामिल होते हैं, जो शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व देते हैं. रागी में कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जबकि सोया प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है. वहीं ज्वार में फाइबर भरपूर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है, अगर आप वजन को संतुलित रखना चाहते हैं या हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं, तो यह पराठा आपके नाश्ते का हिस्सा बन सकता है. इसे खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बार-बार कुछ खाने की इच्छा कम हो सकती है.

मल्टीग्रेन पराठा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
1. 2 बड़े चम्मच ज्वार का आटा
2. 2 बड़े चम्मच रागी का आटा
3. 2 बड़े चम्मच सोया आटा
4. 1 छोटा चम्मच मेथी दाना
5. 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
6. 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
7. 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
8. 1/2 छोटा चम्मच नमक
9. पराठा सेंकने के लिए तेल
10. जरूरत के अनुसार पानी

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

मल्टीग्रेन पराठा बनाने की आसान विधि
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में ज्वार, रागी और सोया का आटा डालें. अब इसमें मेथी दाना, अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च और नमक मिलाएं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें ताकि मसाले पूरे आटे में बराबर फैल जाएं. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंध लें. आटा तैयार होने के बाद इसे करीब 10 मिनट के लिए ढककर रख दें. ऐसा करने से आटा अच्छे से सेट हो जाएगा और पराठा बेलने में आसानी होगी. इसके बाद आटे की बराबर-बराबर लोइयां बना लें. दूसरी तरफ गैस पर तवा गर्म होने के लिए रख दें. अब एक लोई लें और उसे गोल आकार में बेल लें. चाहें तो अपनी पसंद का कोई दूसरा आकार भी दे सकते हैं.

गर्म तवे पर हल्का तेल लगाएं और पराठा डाल दें. मध्यम आंच पर दोनों तरफ से तेल लगाते हुए सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें. जब पराठा अच्छी तरह पक जाए और उसकी सतह हल्की क्रिस्पी दिखाई देने लगे, तब उसे प्लेट में निकाल लें. इसी तरह बाकी लोइयों से भी पराठे तैयार कर लें. तैयार पराठों को दही, हरी चटनी, अचार या अपनी पसंद की किसी भी डिप के साथ परोस सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान
पराठा ज्यादा कुरकुरा बनाने के लिए आटा बहुत ज्यादा पतला न बेलें. कम तेल में भी यह पराठा स्वादिष्ट बन सकता है. चाहें तो इसमें बारीक कटी हरी धनिया या कसूरी मेथी भी मिला सकते हैं. बच्चों के लिए बनाते समय मिर्च की मात्रा कम रख सकते हैं.

About the Author

Mohit Mohit

मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।…और पढ़ें



Source link

Write A Comment