Last Updated:
How to Identify Real Cucumber: इंजेक्शन वाले खीरे सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं, इसलिए उन्हें पहचानना जरूरी है. खीरे पर छोटे छेद, असामान्य नरमी और अंदर का ज्यादा पानीदार टेक्सचर इसके संकेत हो सकते हैं. सही पहचान और सावधानी से आप मिलावटी सब्जियों से बच सकते हैं और सेहत को बेहतर बना सकते हैं.
इंजेक्शन वाला खीरा ज्यादा नरम और फूला हुआ होता है.
Tips To Choose Best Cucumber: गर्मियों में खीरा को सुपरफूड माना जाता है. इसमें 90% से ज्यादा पानी होता है और इससे शरीर का हाइड्रेशन बेहतर होता है. खीरा शरीर को ठंडक देता है और पाचन को बेहतर बनाता है. आजकल बाजार में इंजेक्शन वाले खीरे भी खूब बेचे जा रहे हैं. खीरे को जल्दी बड़ा करने और आकर्षित बनाने के लिए उसमें इंजेक्शन के जरिए केमिकल या पानी मिला दिया जाता है. इससे खीरा देखने में हरा-भरा और बड़ा लगता है, लेकिन इसके अंदर का प्राकृतिक स्वाद और पोषण प्रभावित हो सकता है. लंबे समय तक ऐसे केमिकल का सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है.
ऐसे करें इंजेक्शन वाले खीरे की पहचान
छोटे-छोटे छेद या निशान देखें : इंजेक्शन लगाए गए खीरे की पहचान का सबसे आसान तरीका है उसकी बाहरी सतह को ध्यान से देखना. अगर खीरे पर बहुत छोटे-छोटे छेद, सुई के निशान या असामान्य दाग दिखें, तो यह संकेत हो सकता है कि उसमें कुछ इंजेक्ट किया गया है. प्राकृतिक खीरा आमतौर पर बिना ऐसे निशानों के होता है.
खीरे को दबाकर देखें : सामान्य खीरा हल्का सख्त और ताजा महसूस होता है, लेकिन इंजेक्शन वाला खीरा अक्सर ज्यादा फूला हुआ और नरम हो सकता है. जब आप उसे दबाते हैं, तो वह जल्दी दब जाता है या अंदर से असामान्य रूप से स्पंजी महसूस होता है. यह भी एक संकेत हो सकता है कि उसमें पानी या केमिकल भरा गया है.
अंदर का रंग और टेक्सचर देखें : खीरे को काटने पर अगर उसका अंदरूनी हिस्सा बहुत ज्यादा पानीदार, फीका या असमान दिखे, तो सावधान हो जाएं. प्राकृतिक खीरे का गूदा हल्का हरा और समान रूप से भरा हुआ होता है, जबकि इंजेक्शन वाले खीरे में पानी अलग होता दिखाई दे सकता है और स्वाद भी फीका लगता है.
इंजेक्शन वाले खीरे के क्या नुकसान हैं?
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो इंजेक्शन वाला खीरा खाने से पेट खराब, एलर्जी, हार्मोनल असंतुलन और लंबे समय में शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. खासकर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए यह ज्यादा खतरनाक हो सकता है. इससे बचने के लिए हमेशा ताजे और भरोसेमंद जगह से ही खीरा खरीदें. बहुत ज्यादा चमकदार, असामान्य रूप से बड़े या एक जैसे दिखने वाले खीरे लेने से बचें. खाने से पहले अच्छी तरह धोना भी जरूरी है.
About the Author
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें