Last Updated:
अगर आप चाहते हैं कि आपकी इमली की चटनी हर बार परफेक्ट बने और उसका स्वाद सबको पसंद आए, तो उसमें एक खास चीज मिलाना बेहद जरूरी है. यह छोटा सा बदलाव आपकी चटनी को और भी स्वादिष्ट बना सकता है.
इमली की चटनी की रेसिपी.
इमली की चटनी भारतीय खाने का एक अहम हिस्सा है, जो समोसे, कचौरी, चाट और स्नैक्स का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है. इसका खट्टा-मीठा स्वाद हर किसी को पसंद आता है, लेकिन अगर इसमें एक छोटा सा ट्विस्ट दे दिया जाए तो यही चटनी और भी लाजवाब बन सकती है. कई बार हम घर पर चटनी बनाते हैं, लेकिन बाजार जैसी टेस्टी नहीं बन पाती. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपकी बनाई इमली की चटनी खाकर हर कोई आपकी तारीफ करे, तो बस आपको इसमें एक खास चीज मिलानी होगी.
दरअसल, इमली की चटनी का असली स्वाद तभी निखरकर आता है जब उसमें खट्टेपन और मिठास का सही संतुलन हो. इसी बैलेंस को और बेहतर बनाने के लिए आप इसमें गुड़ मिला सकते हैं. गुड़ न सिर्फ चटनी की खटास को संतुलित करता है, बल्कि इसमें एक गहरा और देसी फ्लेवर भी जोड़ता है, जो इसे और भी स्वादिष्ट बना देता है. यही कारण है कि स्ट्रीट फूड वाले भी अपनी चटनी में गुड़ का इस्तेमाल करते हैं, जिससे उसका स्वाद अलग ही लेवल का हो जाता है.
गुड़ क्यों है खास?
गुड़ एक नैचुरल स्वीटनर है, जो चटनी में मिठास के साथ-साथ हल्की सी गहराई भी लाता है. यह सिर्फ मीठा नहीं करता, बल्कि इमली के खट्टेपन को बैलेंस करके स्वाद को और रिच बना देता है. इसे बनाने के लिए इमली को पानी में भिगोकर उसका पल्प निकाल लें. अब इसमें गुड़ मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं, ताकि दोनों अच्छे से घुल जाएं. इसके बाद इसमें नमक, काला नमक, लाल मिर्च और भुना जीरा पाउडर डालें और कुछ मिनट तक पकाएं. चटनी ज्यादा पतली या ज्यादा गाढ़ी न हो, इसका ध्यान रखना जरूरी है. इसे मध्यम गाढ़ापन दें, ताकि यह स्नैक्स के साथ अच्छे से चिपक सके और स्वाद भी बढ़ाए. अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ी सी सौंठ (सूखी अदरक) पाउडर भी मिला सकते हैं. इससे चटनी में हल्की सी तीखापन और खास खुशबू आ जाती है.
About the Author
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें