Last Updated:

Paan Sharbat Recipe: गर्मी से निजात पाने के लिए अगर आप जबरदस्त ड्रिंक की तलाश कर रहे हैं, तो पान का शरबत एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. गर्मियों में शरीर को ठंडा और तरोताजा रखने के लिए पान के पत्ते का शरबत एक अनोखा और स्वादिष्ट विकल्प हो सकता है. सौंफ, गुलकंद और पान के पत्तों से तैयार यह देसी ड्रिंक गर्म मौसम में ताजगी देता है.

Zoom

पान का शरबत सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है.

Paan Sharbat Ki Recipe: गर्मी और हीटवेव में लोग शरीर को ठंडा रखने के लिए तरह-तरह के घरेलू ड्रिंक्स पीना शुरू कर देते हैं. कोई बेल का शरबत पीता है तो कोई आम पन्ना या नींबू पानी. क्या आपने कभी पान के पत्ते का शरबत ट्राई किया है? जी हां, पान का पत्ता सिर्फ मुंह का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि गर्मियों में शरीर को तरोताजा रखने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. कई जगहों पर लोग इसका ठंडा शरबत पीते हैं, जो स्वाद में अलग होने के साथ रिफ्रेशिंग भी माना जाता है.

क्यों खास है पान का शरबत?

पान के पत्तों में प्राकृतिक सुगंध और ठंडक देने वाले गुण पाए जाते हैं. यही वजह है कि गर्मियों में इसका सेवन शरीर को ताजगी देने वाला माना जाता है. पान का स्वाद हल्का मीठा और ठंडकभरा होता है, इसलिए इससे बना शरबत काफी यूनिक फ्लेवर देता है. कई लोग इसे खाने के बाद पाचन बेहतर महसूस करने के लिए भी पीते हैं. हालांकि यह कोई मेडिकल ड्रिंक नहीं है, लेकिन पारंपरिक तौर पर इसे गर्मी में राहत देने वाला घरेलू पेय माना जाता है.

घर पर कैसे बनाएं पान का शरबत?

पान का शरबत बनाना बेहद आसान है. इसके लिए 4 से 5 ताजे पान के पत्ते लें और उन्हें अच्छी तरह धो लें. अब मिक्सर में पान के पत्ते, थोड़ा सौंफ, गुलकंद, चीनी या शहद और ठंडा दूध या पानी डालकर ब्लेंड कर लें. कुछ लोग इसमें इलायची और बर्फ भी मिलाते हैं ताकि स्वाद और बढ़ जाए. मिश्रण तैयार होने के बाद इसे छान लें और ठंडा-ठंडा सर्व करें. इसका फ्लेवर काफी अलग और रिफ्रेशिंग लगता है. आप चाहें तो इसमें थोड़ा आइस मिला सकते हैं.

गर्मियों में क्यों बेस्ट है यह ड्रिंक?

तेज गर्मी में शरीर जल्दी थक जाता है और बार-बार कुछ ठंडा पीने का मन करता है. ऐसे में पान का शरबत एक अलग और स्वादिष्ट विकल्प बन सकता है. इसमें डाली जाने वाली सौंफ और गुलकंद भी ठंडक देने वाली चीजें मानी जाती हैं, जो शरीर को ताजगी महसूस कराने में मदद कर सकती हैं. यही वजह है कि कई लोग इसे गर्मियों में खास तौर पर पसंद करते हैं.

किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

पान का शरबत बनाते समय बहुत ज्यादा मीठा डालने से बचना चाहिए. अगर आप डायबिटीज या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही इसका सेवन करें. साथ ही हमेशा ताजे और साफ पान के पत्तों का इस्तेमाल करें. बाजार में मिलने वाले मीठे पान में कई अतिरिक्त चीजें मिलाई जाती हैं, इसलिए घर पर बना शरबत ज्यादा बेहतर होता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Write A Comment