वनप्लस (OnePlus) ने हाल ही अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप वनप्लस 10 सीरीज़ (OnePlus 10 Series) को लॉन्च किया है. इस सीरीज़ में वनप्लस 10 (OnePlus 10) और वनप्लस 10 प्रो (OnePlus 10 Pro) मौजूद है. अब रिपोर्ट आ रही है कि कंपनी इसके लाइट वर्जन पर काम कर रही है, जिसे वनप्लस 10R कहा जा रहा है. वनप्लस 10R के फीचर्स को लेकर उम्मीद की जा रही है कि इसमें मीडियाटेक फ्लैगशिप डायमेंसिटी 9000 SoC मौजूद होगा. कहा जा रहा है कि वनप्लस 10R, अपनी सीरीज़ वनप्लस 10 प्रो का सस्ता वर्जन है.
OnePlus 10R को लेकर कहा जा रहा है कि ये Oppo Find X5 के साथ भी लॉन्च हो सकता है. हालांकि, अभी कंपनी ने इसकी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है.
रिपोर्ट के मुताबिक वनप्लस 10R, वनप्लस 9RT का सक्सेर फोन होगा, और इस नए फोन को 2022 के दूसरी तिमाही में पेश किया जाएगा. ऐसा माना जा रहा है कि वनप्लस 10R को एक्सक्लूसिव तौर पर इंडिया और चाइना के लिए पेश किया जाएगा.
एंड्रॉयड सेंट्रल की रिपोर्ट के मुताबिक, वनप्लस 10R में मीडियाटेक 9000 SoC मिलेगा जिसके साथ कम से कम 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज दी जा सकती है. उम्मीद है कि वनप्लस 10R में AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा. ये फोन एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा, जो कि ऑक्सीजनOS 12 या ColorOS 12 के साथ आएगा.
कितनी हो सकती है कीमत
फिलहाल रिपोर्च में वनप्लस 10R की कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है, और ऐसी उम्मद है कि इसकी कीमत वनप्लस 9R जितनी ही होगी. याद दिला दें कि वनप्लस 9R को भारत में 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया था, जो कि इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है. वहीं OnePlus 9R के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 43,999 रुपये में पेश किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |