Last Updated:

अगर आप खाने में कुछ तीखा और झटपट बनाना चाहते हैं, तो राजस्थानी दही मिर्ची एक परफेक्ट ऑप्शन है. हरी मिर्च और दही से बनी यह आसान रेसिपी स्वाद में जबरदस्त होती है और साधारण खाने को भी खास बना देती है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय और मेहनत नहीं लगती.

Zoom

दही-मिर्ची रेसिपी.

राजस्थानी खाने की बात हो और अचार या तीखा साथ में न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. इसी स्वाद को और खास बनाती है “दही मिर्ची”, जो बेहद आसान, झटपट बनने वाली और बेहद स्वादिष्ट डिश है. खास बात यह है कि जब आपका मन ज्यादा कुकिंग करने का न हो, तब यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन बन जाती है. तीखी हरी मिर्च और खट्टे दही का कॉम्बिनेशन इसे इतना लाजवाब बना देता है कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे. यह डिश रोटी, पराठा या सादा दाल-चावल के साथ भी बेहद अच्छी लगती है.

दही मिर्ची की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाले सभी इंग्रेडिएंट्स आसानी से किचन में मिल जाते हैं. हरी मिर्च इसका मुख्य आधार है, जो इसे तीखा और चटपटा स्वाद देती है. वहीं दही इसमें हल्की खट्टास और क्रीमी टेक्सचर जोड़ता है, जिससे इसका स्वाद संतुलित हो जाता है.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment