बांग्लादेश की टीम को मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अगस्त महीने में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी, जिसको लेकर मेजबान ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है लेकिन अभी तक बांग्लादेश ने अपने स्क्वाड की घोषणा नहीं की है। वहीं इसी बीच बांग्लादेश की टीम को एक बड़ा झटका उनके प्रमुख तेज गेंदबाज इबादत हुसैन के रूप में लगा है जो अपने पहले बच्चे के जन्म की वजह से इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। बांग्लादेश की टीम अभी अपने प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों की वजह से जहां जूझ रही है तो वहीं इबादत हुसैन का बाहर होना उनके लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

बांग्लादेश को नाहिद राणा और लिटन दास के फिट होने की उम्मीद

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बांग्लादेश की टीम 13 अगस्त को डार्विन के स्टेडियम में खेलेगी। वहीं इस टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले बांग्लादेश की टीम को सीए इलेवन के खिलाफ एक प्रैक्टिस मुकाबला भी खेलने का मौका मिलेगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को उनके युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा जो अभी चोटिल हैं उनको लेकर उम्मीद जताई है कि वह सीरीज शुरू होने से पहले फिट हो जाएंगे जिसमें लिटन दास को भी ऐसी संभावना जताई गई है। बांग्लादेश को अभी भी उनकी साइड इंजरी के स्कैन के नतीजों का इंतजार है। टीम को यह भी उम्मीद है कि अनुभवी बल्लेबाज लिटन दास अपनी पिंडली की चोट से उबरकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल पाएंगे।

हमारे सभी खिलाड़ी फिट रहे तो हम वहां अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के साइकल का हिस्सा ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच यह 2 मैचों की सीरीज में दोनों टीमों के बाद प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को मजबूत करने पर रहने वाली है। बांग्लादेश की टीम तीन अगस्त से डार्विन में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI के खिलाफ तीन दिन का वॉर्मअप मुकाबला खेलेगी। यह मैच बांग्लादेश को उसी मैदान पर होने वाले पहले टेस्ट से पहले अच्छी प्रैक्टिस का मौका देगा और इसको लेकर उनके बैटिंग कोच मोहम्मद अशरफुल को उम्मीद है कि उनके पास चुनने के लिए पूरी टीम उपलब्ध होगी। अशरफुल ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में खेलना मुश्किल होगा लेकिन अच्छी बात यह है कि हम वहां जल्दी जाएंगे हमें तीन दिन का प्रैक्टिस मैच खेलने का मौका मिलेगा और उम्मीद है कि अगर हमारे सभी खिलाड़ी फिट रहे तो हम वहां अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें

 

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, हैमस्ट्रिंग चोट के कारण कुसल मेंडिस LPL से बाहर

अभिषेक शर्मा शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर, साल 2026 में 9 बार हो चुके हैं डक पर आउट

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment