Last Updated:

Right ways to cut kathal: कटहल की मसालेदार सब्जी के आगे मटन भी फेल लगता है. गर्मियों में कटहल खूब मिलता है. हालांकि, इसे काटना सबसे मुश्किल काम होता है. इसे काटते ही हाथों पर कुछ चिपचिपा सा पदार्थ चिपक जाता है, जिसे आसानी से हटाना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में कुछ लोग कटहल काटने से बचते हैं, लेकिन आप यहां बताए गए इन टिप्स को फॉलो करेंगे तो कटहल आसानी से कट भी जाएगा और आपके हाथ भी चिपचिपे नहीं होंगे.

Zoom

कटहल काटने का सही तरीका यहां जान लें.

kathal cutting tips in easy way: कटहल मुख्य रूप से गर्मियों में मिलता है. आमतौर पर लोग कटहल को सब्जी समझते हैं, लेकिन ये सब्जी नहीं, बल्कि फल है. फल इसलिए, क्योंकि ये कटहल के पेड़ में लगे फूल से डेवलप होता है. आमतौर पर लोग कटहल से मसाले दार स्पाइसी सब्जी ही बनाते हैं, जो इतना टेस्टी लगता है कि इसके मटन, चिकन भी फेल हो जाए. कटहल से कोफ्ता भी काफी लोग बनाकर खाते हैं. लेकिन, मुश्किल तब आती है, जब आप कटहल को काटना होता है. इसे काटते ही इसमें से उजला दूध जैसा निकलता है और लस्से से होते हैं, जो हाथों पर चिपकने लगते हैं. बाद में इसे हाथों से हटाना काफी मुश्किल होता है. तो ऐसा क्या करें कि कटहल आसानी से कट भी जाए और हाथों में भी ये चिपचिपा सा पदार्थ न लगे.

कटहल से हाथ क्यों होता है चिपचिपका?

कटहल काटने पर हाथ और चाकू कटहल में मौजूद लेटेक्स (Latex) नामक सफेद, गोंद जैसे पदार्थ के कारण होता है. जब आप कटहल काटते हैं तो ये दूध जैसा दिखने वाला पदार्थ हवा के संपर्क में आते ही चिपचिपा हो जाता है.

कटहल काटने का सही तरीका क्या है?

आप भी कटहल खरीद कर ले तो आते हैं, लेकिन इसे काटने से दूर भागते हैं तो आप शेफ कुणाल कपूर का ये इंस्टाग्राम पर शेयर किया हुआ वीडियो देखिए. वैसे तो मार्केट में अब कटे हुए कटहल भी मिलने लगे हैं, लेकिन कुछ लोग इसे नहीं खरीदते. शेफ कुणाल कपूर कहते हैं कि कटहल का मौसम चल रहा है और इसे अपनी रसोई में शामिल करने का यह बिल्कुल सही समय है. कटहल को आप आसानी से काट सकते हैं, लेकिन इन बातों को ध्यान में रखें. आपके हाथों में इसका चिपचिपा पदार्थ भी नहीं लगेगा.

कैसे काटें कटहल?
– एक बर्तन में पानी डालें, उसमें थोड़ी सी हल्दी और चुटकी भर नमक डाल दें. इस पानी को ऐसे ही रहने दें.

-जिस चाकू से कटहल काटना है, उस चाकू पर दोनों साइड तेल लगा दें. थोड़ा सा तेल अपने हाथों पर भी अच्छी तरह से लगा लें.

– सबसे पहले कटहल के डंठल वाले भाग को चाकू से काट दें. काटते ही इसमें से सफेद दूध जैसा लिक्विड पदार्थ निकलने लगेगा.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment