Last Updated:
Crispy Karela Recipe: आप करेले की कड़वाहट की वजह से उसे पसंद नहीं करते, तो कविता की रसोई की यह आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें. सिर्फ एक चम्मच तेल, कुछ आसान मसाले और सही पकाने के तरीके से आप हेल्दी, कुरकुरा और बेहद स्वादिष्ट करेला फ्राई बना सकते हैं, जिसे बच्चे और बड़े दोनों पसंद करेंगे.
करेला फ्राय बनाने का तरीका
Crispy Karela Recipe: करेले का नाम सुनते ही ज्यादातर लोग मुंह बना लेते हैं. इसकी कड़वाहट की वजह से बच्चे ही नहीं, बड़े भी इसे खाने से बचते हैं. कई घरों में तो करेला सिर्फ सेहत के लिए मजबूरी में बनाया जाता है, लेकिन क्या हो अगर वही करेला इतना कुरकुरा, चटपटा और स्वादिष्ट बन जाए कि लोग दोबारा मांगकर खाएं? पॉपुलर कुकिंग एक्सपर्ट कविता की रसोई ने एक ऐसी आसान रेसिपी शेयर की है, जो करेले की पूरी इमेज बदल सकती है. इस रेसिपी की खास बात यह है कि इसमें डीप फ्राई करने की जरूरत नहीं पड़ती. सिर्फ एक चम्मच तेल, कुछ आसान मसाले और सही तरीका अपनाकर आप घर पर ही रेस्टोरेंट स्टाइल क्रिस्पी करेला बना सकते हैं.
बेसन, चावल के आटे और मसालों की हल्की कोटिंग से तैयार यह डिश बाहर से बेहद कुरकुरी और अंदर से नरम बनती है, अगर आप हेल्दी खाना पसंद करते हैं, डाइट पर हैं या घर में सब्जियों को नया ट्विस्ट देना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए एकदम सही है.
सबसे पहले करें सही तैयारी
इस रेसिपी के लिए करीब 400 ग्राम ताजे करेले लें. इन्हें अच्छी तरह धोकर सूखा लें. अब करेले को पतले गोल या लंबे स्लाइस में काट लें. पतले टुकड़े जल्दी पकते हैं और ज्यादा कुरकुरे बनते हैं. अगर आप करेले की कड़वाहट थोड़ा कम करना चाहते हैं, तो कटे हुए करेले पर थोड़ा नमक लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें. बाद में हल्के पानी से धोकर अच्छी तरह सुखा लें.
कुरकुरेपन का सीक्रेट है खास कोटिंग
एक बड़े बाउल में कटे हुए करेले डालें. इसमें 2 बड़े चम्मच बेसन और 1 बड़ा चम्मच चावल का आटा या कॉर्न फ्लोर मिलाएं. बेसन करेले को बढ़िया टेक्सचर देता है, जबकि चावल का आटा उसे लंबे समय तक क्रिस्पी बनाए रखता है. ध्यान रखें कि कोटिंग ज्यादा मोटी न हो, वरना करेला सही तरह से नहीं पक पाएगा.
मसालों से बढ़ेगा स्वाद
अब इसमें एक छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, आधा चम्मच हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और स्वाद के मुताबिक नमक डालें. एक्स्ट्रा स्वाद के लिए थोड़ा चाट मसाला और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं. नींबू का रस करेले की कड़वाहट को संतुलित करने के साथ मसालों को अच्छी तरह चिपकाने में भी मदद करता है. सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं, ताकि हर स्लाइस पर मसालों की परत बराबर लग जाए.
सिर्फ एक चम्मच तेल में बनाएं
इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें बहुत कम तेल लगता है. मसाले मिलाने के बाद सिर्फ एक बड़ा चम्मच तेल डालें और करेले को अच्छी तरह टॉस कर लें. कम तेल में पकने से करेला हल्का रहता है और हेल्दी भी बनता है. जो लोग वजन पर ध्यान देते हैं या ज्यादा तला हुआ खाना पसंद नहीं करते, उनके लिए यह तरीका काफी अच्छा है.
View this post on Instagram