Last Updated:
How To Make Juicy Kebab: चंपारण स्टाइल जूसी, मुलायम, मुंह में घुलने वाले चिकन या मटन कबाब बनाना चाहते हैं तो ये तीन मसाले जरूर इस्तेमाल करें. इनके प्रयोग से आपके कबाब एक्स्ट्रा सॉफ्ट बनेंगे, स्वाद भी बढ़ेगा और बिलकुल होटल वाला टेस्ट घर पर मिलेगा.
पश्चिम चम्पारण. यदि आप भी जूसी, सॉफ्ट और टेंडर कबाब खाने की इच्छा रखते हैं, तो आज हम आपको तीन ऐसे मसालों के बारे में बता रहे हैं, जिनका काम चिकन या मटन को सॉफ्ट करना, उसमें मनमोहक खुशबू लाना और उसे देसी टच देना है. इस पर सटीक जानकारी के लिए हमने करीब तीन दशकों से नॉनवेज शेफ के रूप में काम कर रहे बेतिया के प्रसिद्ध बावर्ची शंभू राम से बात की. उनका कहना है कि चम्पारण स्टाइल में सॉफ्ट, टेंडर और जूसी कबाब बनाने के लिए कुछ खास मसालों के मिश्रण के साथ कच्चे पपीते का पेस्ट, जावित्री और जीरा पाउडर का इस्तेमाल बेहद जरूरी है.
कबाब में जरूर करें इन मसालों का उपयोग
जहां कच्चे पपीते का पेस्ट मांस को गलाने और सॉफ्ट करने का काम करता है, वहीं जावित्री उसमें मनमोहक खुशबू लाती है. भुना हुआ जीरा भी कुछ ऐसा ही काम करता है और कबाब को एक सौंधी और मिट्टी जैसी संतुलित खुशबू देता है. कुल मिलाकर कहें तो कबाब में अगर इन तीन चीजों का इस्तेमाल किया जाए, तो उसके स्वाद में एक परफेक्ट और जूसी फील आएगा.
मीट की गंध को हटाने के लिए करें यह उपाय
चम्पारण स्टाइल में कबाब बनाने के लिए मटन या चिकन को छोटे-छोटे और एक समान टुकड़ों में जरूर काटना चाहिए. उसकी गंध को हटाने के लिए जामुन के सिरके का उपयोग बेहतर माना जाता है. इतना करने के बाद मीट को अदरक, लहसुन, गोलमिर्च, लाल मिर्च, नमक, तेल, हल्दी, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, दही और अन्य गरम मसालों के मिश्रण में अच्छी तरह लपेट लें और फिर दो से तीन घंटे तक मेरिनेट होने के लिए छोड़ दें.
मेरिनेशन और तेल का बैलेंस
मसालों में लपेटने से पहले अगर आप मांस के टुकड़ों को टूथपिक या कांटे से हल्का-हल्का छेद कर दें, तो मसाले अंदर तक पहुंचकर स्वाद को और बढ़ा देते हैं. इस प्रक्रिया के बाद मेरिनेशन पूरा होता है. अच्छी तरह मेरिनेट होने के बाद मांस के टुकड़ों को सीख में बराबर दूरी पर लगाकर कोयले की आंच पर रखें.
ध्यान रखें कि आंच न ज्यादा तेज हो और न बहुत धीमी. साथ ही कोयले और सीख के बीच की दूरी का भी ध्यान रखें, ताकि मांस बिना जले ठीक से पक जाए. आंच पर रखने के बाद मांस के टुकड़ों पर समय-समय पर घी, बटर या सरसों का तेल लगाते रहें. इससे मांस जलता नहीं है और कबाब में चमक और स्वाद बढ़ता है.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें