Last Updated:
सुबह की शुरुआत अगर स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ते से हो, तो पूरा दिन ऊर्जा से भरपूर रहता है. ऐसे में सूजी का हलवा एक आसान और हेल्दी विकल्प है, जिसे कम समय और कम खर्च में घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है.
अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी और मीठा खाना चाहते हैं, तो इस आसान रेसिपी की मदद से घर पर बिना ज्यादा मेहनत के स्वादिष्ट नाश्ता बना सकते हैं. इसे तैयार करने में सिर्फ 15 से 20 मिनट का समय लगता है.
सुबह के नाश्ते के लिए सूजी का हलवा एक हेल्दी और स्वादिष्ट विकल्प हो सकता है. इसे खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है, पाचन क्रिया बेहतर रहती है और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता.
रेसिपी एक्सपर्ट आकाश ने Local18 से बातचीत में बताया कि सूजी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले सूजी को अच्छी तरह साफ कर लें. इसके बाद अपनी पसंद के अलग-अलग मेवे तैयार रखें, जिन्हें हलवा बनाते समय उसमें मिलाया जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
सबसे पहले एक कढ़ाई में थोड़ा सा देसी घी गर्म करें. इसके बाद काजू, किशमिश और बादाम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. इससे मेवों का स्वाद और खुशबू बढ़ जाती है, जिससे सूजी का हलवा और भी स्वादिष्ट बनता है.
इसके बाद भुने हुए मेवों को कड़ाई से निकाल लें. फिर उसी कड़ाई में सूजी को देसी घी के साथ धीमी आंच पर करीब 10 मिनट तक सुनहरा होने तक भूनें. जब सूजी अच्छी तरह भुन जाए, तब उसमें स्वादानुसार पानी डालें और लगातार चलाते रहें. पानी सूखने लगे और मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तब अगला स्टेप शुरू करें.
जब सूजी का पानी पूरी तरह सूख जाए, तब उसमें स्वादानुसार दूध डाल सकते हैं. यदि दूध नहीं डालना चाहते हैं, तो केवल पानी से भी हलवा तैयार किया जा सकता है. इसके बाद पहले से भुने हुए मेवे डालें, सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं और करीब 2 मिनट तक पकने दें.
करीब 2 मिनट तक पकाने के बाद जब सूजी का हलवा गाढ़ा हो जाए, तब गैस बंद कर दें. इसके बाद हलवे को 2 मिनट के लिए ठंडा होने दें. ठंडा होने पर बची हुई नमी भी खत्म हो जाएगी और आपका स्वादिष्ट सूजी का हलवा परोसने और खाने के लिए तैयार होगा.
अगर आप सुबह के लिए ऐसे ही अलग-अलग तरह के स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ते बनाना चाहते हैं, तो हमारी आसान रेसिपीज़ की मदद ले सकते हैं. हमारी बताई गई रेसिपी सरल होती हैं, कम समय में तैयार हो जाती हैं और इन्हें बनाने में ज्यादा खर्च भी नहीं आता.