How to reduce bitterness in bitter gourd: करेला एक ऐसी सब्जी है, जिसका नाम सुनते ही घर के लोगों का नाक-मुंह बन जाता है. बच्चे तो करेले के नाम से ही दूर भागते हैं. मांएं कितना भी बहला-फुसला कर बच्चों को करेला खिलाने की कोशिश करें, वे इसे खा ही नहीं सकते. लेकिन, करेला सेहत के लिए इतना फायदेमंद है, जिसका अंदाजा भी नहीं आपको. ढेरों पोषक तत्वों से भरपूर करेला शरीर से टॉक्सिन पदार्थों को निकालने में मदद करता है. खून साफ करता है. लिवर, किडनी, स्किन आदि को हेल्दी रखने में कारगर है. यदि आप चाहते हैं कि आपके घर वाले करेला खाएं तो इसके कड़वे स्वाद को थोड़ा कम करने की कोशिश करें. यहां करेले के कड़वेपन को दूर करने के उपाय बता रहे हैं, इन्हें आजमाकर देखिए.

करेले में पोषक तत्व
करेले में कई तरह के न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जैसे विटामिन सी, ए, फाइबर, फोलेट, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि. करेले ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है. करेला डायबिटीज पेशेंट को जरूर खानी चाहिए. कैलोरी कम होने के कारण यह वजन नहीं बढ़ने देता है.

करेले के कड़वेपन को दूर करने के तरीके

-पहले करेले को पानी से साफ कर लें. अब आप इसे जिस भी आकार में काटें, तो काटने के बाद इसे नमक वाले पानी में थोड़ी देर डालकर छोड़े दें. आप चाहें तो सिर्फ कटे हुए करेलों पर नमक डालकर इसे 20 से 30 मिनट के लिए भी छोड़ सकते हैं. इसमें मौजूद पानी नमक के कारण निकल जाएगा. इस पानी को फेंक दें और सादे पानी से धो लें. ऐसा करने से काफी हद तक कड़वाहट निकल जाती है.

-हल्दी और नमक वाला पानी भी करेले के कड़वेपन को कम करने में कारगर है. करेले को 10 से 15 मिनट हल्दी और नमक मिले गुनगुने पानी में भिगो कर छोड़ दें. इससे भी करेले का कड़वा स्वाद थोड़ा सा कम हो जाएगा.

-कुछ लोगों को इसके बीज पसंद नहीं होते हैं. आप चाहें तो इन बीजों और सफेद वाले गूदे के भाग को भी निकाल सकते हैं. कोशिश करें कि सॉफ्ट छोटे करेले ही खरीदें. इनका स्वाद बहुत अधिक कड़वा नहीं होता है. जो करेले बड़े होते हैं, उसका सफेद वाला भाग ज्यादा कड़वा होता है. इसे निकाल कर करेले की भुजिया या सब्जी जो भी बनाना है, बनाकर देखें. स्वाद में काफी फर्क पड़ता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

-जब भी आप करेले की सब्जी बनाएं तो इसमें थोड़ा सा दही या इमली का गूदा डाल दें. इमली के गूदे को पानी में मिलाकर रखें और इस पानी को भी डाल सकते हैं. इससे कड़वाहट संतुलित हो जाती है.

-कुछ लोग बिना प्याज के ही करेला बनाते हैं. ऐसे में ये कड़वा लग सकता है. जब आप प्याज डालकर करेले को पकाएंगे तो काफी हद तक करेले में प्याज की मिठास के कारण स्वाद बदल जाता है.

-आप करेले को काटने के के बाद नमक वाले पानी में डालकर हल्का सा उबाल लें. ऐसा करने से भी कड़वाहट कम हो सकती है.

-आप करेला पकाते समय थोड़ी सी चीनी या गुड़ डालकर देखें. इससे भी स्वाद संतुलित हो सकता है.



Source link

Write A Comment