होमफोटोlifestyle

करेले की कड़वाहट से करते हैं नफरत? इस स्पेशल सब्जी को खाते ही कहेंगे वाह!

Last Updated:

गांव से लेकर शहर तक, करेला की सब्जी अलग-अलग तरीकों से बनाई जाती है. कहीं इसे मसालेदार बनाया जाता है, तो कहीं प्याज और सौंफ के साथ धीमी आंच पर पकाकर इसका खास स्वाद तैयार किया जाता है. आइए आज आपको करेले की सब्जी की एक ऐसी खास रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसके बाद करेले से नफरत करने वाले लोग भी चटकारे लेते हुए करेले की सब्जी चट कर जाएंगे.

गांव से लेकर शहर तक, करेला की सब्जी अलग-अलग तरीकों से बनाई जाती है. कहीं इसे मसालेदार बनाया जाता है, तो कहीं प्याज और सौंफ के साथ धीमी आंच पर पकाकर इसका खास स्वाद तैयार किया जाता है. करेला शरीर को ठंडक देने, खून साफ करने, पाचन सुधारने और शुगर नियंत्रण में मददगार माना जाता है. गर्मियों के मौसम में इसकी सब्जी खाना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. खास बात यह है कि अगर करेला को सही तरीके से तैयार किया जाए, तो इसकी कड़वाहट भी काफी कम हो जाती है और बच्चे भी इसे स्वाद लेकर खाते हैं.

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में किसान इस समय करेला की खेती कर रहे हैं. करेला की खेती कर किसानों को अच्छा खासा मुनाफा होता है. कम लागत में अधिक मुनाफा करेला की खेती से कमाया जा सकता है. वहीं अगर बात करें तो गर्मियों के मौसम में करेला की बाजारों में अधिक डिमांड रहती है. करेला भारतीय रसोई की एक ऐसी सब्जी है, जिसे लोग स्वाद से ज्यादा औषधि गुणों के लिए जाना जाता है. करेले का जूस बहुत ही फायदेमंद माना जाता है.

करेला की सब्जी मसाला तैयार करने की विधि: किसी भी स्वादिष्ट सब्जी का राज उसका मसाला होता है. करेला की सब्जी में प्याज और सौंफ का स्वाद इसे खास बनाता है. सबसे पहले आप प्याज को पतला काट लें. अदरक और लहसुन का पेस्ट तैयार कर लें. लहसुन 8 से 10 कलियां हल्दी पाउडर 1 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच, धनिया पाउडर 2 छोटे चम्मच, सौंफ पाउडर 1 बड़ा चम्मच, अमचूर पाउडर 1 छोटा चम्मच और नमक स्वादानुसार. अब करेला की सब्जी का मसाला पूरी तरीके से बनकर तैयार हो गया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

करेला काटने का सही तरीका: सबसे पहले करेला को अच्छी तरह पानी से धो लें और इसके बाद हल्का छिलका खुरच लें. कई लोग छिलका पूरी तरह निकाल देते हैं, लेकिन हल्का छिलका रहने देने से स्वाद बेहतर रहता है. अब करेला को गोल-गोल पतले टुकड़ों में काट लें. यदि करेला बड़े आकार का हो तो बीच से काटकर उसके बीज निकाल सकते हैं. छोटे और नरम बीज वाले करेलों को बिना बीज निकाले भी बनाया जा सकता है.

आज हम आपको करेला की पारंपरिक और स्वादिष्ट सब्जी बनाने की ऐसी रेसिपी बताएंगे, जिसे आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं. बहुत से लोग करेला इसलिए नहीं खाते, क्योंकि उन्हें इसकी कड़वाहट पसंद नहीं आती. लेकिन कुछ आसान तरीकों से इसकी कड़वाहट काफी कम की जा सकती है. करेले को पतला काटकर उसमें नमक मिलाकर लगभग 30 मिनट तक रख दें. इसके बाद हाथ से दबाकर उसका पानी निकाल दें. ऐसा करने से काफी कड़वाहट बाहर निकल जाती है.

करेला की सब्जी बनाने की पूरी विधि: एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें‌. तेल अच्छे से गर्म होने के बाद उसमें कटे हुए करेला डाल दें. मध्यम आंच पर करेला को हल्का सुनहरा होने तक तलें. इससे करेला कुरकुरा और स्वादिष्ट बनता है. जब करेला हल्का भूरा होने लगे तो उसे प्लेट में निकाल लें. अब उसी कड़ाही में थोड़ा तेल बचा रहने दें. उसमें जीरा और हींग डालें. जीरा चटकने लगे तो प्याज डाल दें. प्याज को सुनहरा भूरा होने तक भूनें. इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें. कुछ देर तक भूनें, ताकि कच्चापन खत्म हो जाए. मसाले को करेला के साथ अच्छी तरह मिलाएं, ताकि हर टुकड़े पर मसाला चढ़ जाए.

करेला की सब्जी बनाते समय ध्यान रखें कि ज्यादा पुराने करेला का इस्तेमाल न करें‌. तेल बहुत कम न रखें, वरना सब्जी सूखी लगेगी. मसाले को अच्छी तरह भूनना जरूरी होता है. नमक की मात्रा सबसे कम रखनी चाहिए. करेला को ज्यादा तेज आंच पर न पकाएं, धीमी आंच पर लगभग 10 मिनट तक ढककर पकाएं. बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि सब्जी जले नहीं. इसके बाद ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें.

बता दें कि अगर सही तरीके से करेला की सब्जी बनाएंगे तो घर के लोग भी इसे पसंद से खाएंगे. गर्मागर्म रोटी, दाल और करेला की मसालेदार सब्जी का स्वाद किसी भी साधारण भोजन को खास बना सकता है और खाने में टेस्ट डाल देता है. आज ही इसी रेसिपी से अपने घर पर भी स्वादिष्ट करेले की सब्जी तैयार करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment