Dum Aaloo Recipe: उत्तर प्रदेश के आगरा में कई फूड लवर रहते हैं, जो अपने खाने पीने के लिए शौकीन माने जाते हैं. आगरा में शाम होते ही खाने पीने की स्टॉल पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती है. आगरा में कश्मीरी लाल दम आलू काफी ज्यादा मशहूर है. लोगों को अधिकतर दम आलू खाना काफी पसंद भी आता है. यदि आप भी कश्मीरी लाल दम आलू खाने के शौकीन है तो आज हम आपको होटल स्टाइल में कश्मीरी लाल दम आलू की पूरी रेसिपी बताने जा रहे हैं. इसे आप घर में आसानी से बना कर परिवार या दोस्तों को खिला सकते है. जिसने भी यह एक बार खाली वो आपकी तरीफ करता फिरेगा.

यह है रेसिपी
कश्मीरी लाल दम आलू बनाने के लिए सबसे पहले 4 बड़े आलू को साफ बर्तन में छील लें. इसके बाद आलू में किसी नुकीली चीज से छोटे छोटे छेद कर लें. इससे ग्रेवी आलू में अच्छे से अंदर तक चली जाएगी. इसके बाद आलूओं को फ्राई करने से पहले उसमें थोड़ी कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, थोड़ी सी हल्दी पाउडर और थोड़ा सा नमक डाल लें और सभी को अच्छे से हल्के हाथों से मिक्स कर लें. इससे यह मसाला उनपर अच्छे से चढ़ जाएगा.

आलू दिखने में भी अच्छे लगने लगेंगे. आलू को किसी तेल, घी में फ्राई कर लें. इसके लिए आप सरसों का तेल या देशी घी भी इस्तेमाल कर सकते हैं. तेल या घी गर्म होते ही धीरे धीरे उसमें कटे हुए आलू डाल दें. थोड़ी देर उसे हिलाते रहे, जिससे आलू जले या बर्तन में चिपके नहीं… जैसे ही आलू ब्राउन कलर के दिखने लगे… आप गैस को बंद कर दें. अब आपके आलू फ्राई हो चुके है. किसी साफ बर्तन में आलूओं को निकाल कर रख दें. इसके बाद आप ग्रेवी बनाने की तैयारी शुरू कर सकते है. इसके लिए प्याज़, टमाटर और अदरक, लहसुन, मिर्च का पेस्ट बना कर तैयार करना है.

खड़े मसाले हैं खास
कश्मीरी लाल दम आलू बनाने के लिए आप कोई साफ बर्तन जैसे कड़ाई ले सकते है. इसमें तेल या घी को डाल लें. अब उसे गर्म होने दें. मध्यम आंच में घी या तेल गर्म होते ही उसमें 3 तेजपात के पत्ते, 2 छोटी इलायची, 2 बड़ी इलायची, 8 लॉन्ग, 10 काली मिर्च, 2 छोटे दालचीनी, थोड़ा सा जीरा (आधा चम्मच) अब मसालों को अच्छे से पका लें. कुछ मिनटों में खड़े मसाले तेल के साथ अच्छे से मिक्स हो जाएंगे. इस दौरान गैस को कम ही रहने दें. जैसे ही मसाले पक जाते है. इसमें प्याज के पेस्ट डाल कर अच्छे से मिक्स करते रहना है.

जो प्याज, टमाटर और लहसुन का पेस्ट हमने पहले तैयार किया था वो अब इस्तेमाल करना है. ध्यान रहे कि इस दौरान यदि मसाले बर्तन में चिपक रहे हैं तो थोड़ा सा गर्म पानी एड कर लें और मसालो को प्याज़ के साथ भुनें. जैसे ही यह हल्का सा ब्राउन दिखे आप इसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट डाल कर मिक्स करना शुरू कर दें. ध्यान रखना है मसाले बीच बीच में चेक करते रहे.

अब आप मसालों को अच्छे से मिक्स करते हुए पकाएं. जैसे ही मसाले पक जाएं तो इसमें थोड़ा गर्म पानी एड करते हुए टमाटर का पेस्ट डाल देना है. हल्का उबाल आते ही इसे मिक्स कर लें. इस दौरान ग्रेवी को मिक्स कर लें… अन्यथा यह नीचे बर्तन में लग सकती है. अब आप दही का पेस्ट एड कर ले और तुरंत उसे मिक्स करे जिससे वह फ़टे नहीं. दही में आप थोड़ा गर्म मसाला मिलाकर पेस्ट बना सकते है. इससे स्वाद अच्छा आता है. दही को ग्रेवी के साथ अच्छे से मिक्स होने दें.

अब इसके बाद ग्रेवी में मसालो को एड कर लें. मसालो में लाल मिर्च, धनिया पाउडर, किचन किंग मसाला, थोड़ा सा पोदीना पाउडर, कस्तूरी मेथी, गर्म मसाला और स्वाद अनुसार नमक एड करके उसे अच्छे से मिक्स कर लें. आप देखेंगे की थोड़ी ही देर में तेल ग्रेवी के ऊपर की ओर आने लगेगा. अब आप इसमें फ्राई किये हुए आलूओं को एड कर लें और अच्छे से मिक्स कर लें. यदि ग्रेवी गाढ़ी है तो अपने हिसाब से पानी एड कर लें. ध्यान रहे कि ज्यादा पानी ना डालें. इससे ग्रेवी बहुत पतली हो जाएगी. अब मिक्स करने के बाद थोड़ी देर ग्रेवी को पकने दें. करीब 10 मिनट बाद आप देखेंगे कि आलू ग्रेवी के साथ अच्छे से पक गए हैं. एक सिटी कुकर में लगा लें, जिससे आलू अंदर तक अच्छे से पक जाये. फिर इसमें हरा ताज़ा धनिया एड करें और एक चुटकी कस्तूरी मेथी ऊपर से एड कर लें. इस तरह से आपकी कश्मीरी लाल दम आलू एकदम रेडी है. अब आप इसे अपने बच्चों को खिला सकते हैं.



Source link

Write A Comment