Last Updated:
kala Chana Paneer Paratha Recipe : संडे हो या मंडे, किचन में एंट्री लेते ही एक ही सवाल मन में आता है कि खाने में क्या बनाया जाए. खाना टेस्टी और हेल्दी भी होना चाहिए. साथ ही जल्दी बन जाए. आज हम आपको ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जो प्रोटीन से भरपूर है. हेल्दी भी है. चटपटी इतनी कि खाने का मजा दोगुना हो जाएगा. काले चने की सब्जी तो आपने खाई ही होगी, एक बार भीगे हुए काले चने के मसालेदार पराठे की रेसिपी भी ट्राय कीजिए. चने के साथ और कौन सी चीजें लेना चाहिए, कैसे ये पराठे बनाए जाते हैं, आइये जानते हैं.
How To Make Paneer Mix Kala Chana Paratha : ब्रेकफास्ट हो या डिनर, अगर गरमा-गरम पराठे मिल जाएं तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है. पराठे प्रोटीन से भरपूर हों तो फिर क्या कहना. आपने भीगे हुए या अंकुरित काले चने के फायदों के बारे में जरूर पढ़ा होगा. इन्हें प्रोटीन-फाइबर, आयरन और ऊर्जा का खजाना माना जाता है. सुबह खाली पेट इनका सेवन करने से शरीर को ताकत मिलती है, पाचन सुधरता है और खून की कमी दूर होती है. भीगे हुए काले चने और पनीर से बने पराठे भी बहुत टेस्टी बनते हैं. इन्हें बनाना भी बहुत आसान है. पराठे कैसे बनाएं, पनीर कितना लेना है, काले चने के पराठे बनाने के लिए मसाले कौन से लेने चाहिए, आइये जानते हैं.
काले चने के पराठे बनाने के लिए जरूरी है कि चने 10-12 घंटे तक भिगोकर रखें. रात में भिगोकर रख देंगे तो सुबह नाश्ते में पराठे बना सकते हैं. अगर सुबह भिगोएंगे तो शाम में डिनर में पराठे बना सकते हैं. भीग चने को अलग कटोरे में निकाल लें. इसका पेस्ट बनाने के लिए आप कई तरीके आजमा सकते हैं. आप चाहें तो मिक्सर ग्राइंडर में भीगे हुए चने पीस लें. या फिर इन्हें कुकर में डालकर एक-दो सीटी लगवा लें. फिर मेश कर लें. याद रखें बिना पानी के पीसें. अब पेस्ट में तड़का लगवाने के लिए फ्राय पैन लीजिए. जीरा-हरी मिर्च और हींग का तड़का लगाएं. फिर बारीक कटी प्याज, थोड़ी सी हल्दी, चाट मसाला मिलाकर भून लें.
अब पेस्ट को मसाले में मिलाकर थोड़ा सा भून लें. काले चने का फिलिंग जब अच्छे से तैयार हो जाए तो थोड़ा सा अमचूर पाउडर और धनिया पत्ती मिला लें. इसी पेस्ट में थोड़ा सा पनीर कद्दूकस करके डाल दें ताकि पराठा फ्लफी और टेस्टी बने. आप चाहे तो उबले आलू भी फिलिंग में मिला सकते हैं. यानी अच्छी सी टेस्टी फिलिंग तैयार कर लें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अब आटे में कसूरी मेथी और थोड़ा सा नमक डालकर डो तैयार कर लें. आटा लगाने के बाद पराठे के लिए अच्छी सी मसालेदार चटनी तैयार कर लीजिए. चार-पांच टमाटर कुकर में उबाल लीजिए. छिलके निकालकर इन्हें मिक्सर जार में डाल दीजिए. अब इसमें आधा चम्मच जीरा, एक चम्मच पुदीने का पाउडर, चुटकी भर काला नमक, हरी धनिया-लहसुन डालकर पीस लें.
अब आटा की बड़ी सी लोई बनाइये. लोई को कटोरीनुमा शेप दे दीजिए, फिर फिलिंग भरकर पराठे बना लीजिए. इससे पराठे फ्लफी बनेंगे. कोई भी पराठा हो, इस ट्रिक को आजमाना चाहिए. सूखा आटा लगाकर पराठा बेल लीजिए. तेज आंच में बटर-घी से सेंक लीजिए. पराठा तेज आंच में ही बनाएं.
पराठों को करारा सेंक लीजिए. याद रखें कि पराठा थोड़ा सा मोटा बेलें, पतला नहीं. जिस तरफ से फिलिंग उस तरफ से पराठा पहले बेलना चाहिए. पराठे को जब भी सेंकने के लिए तवे पर डालें, तब तवा अच्छा गरम होना चाहिए. पराठे बनकर तैयार हैं. आप इन्हें चटनी या दही के साथ खाएं और लुत्फ उठाएं.