How to cook mutton soft in less time: मटन खाने वालों की कोई कमी नहीं है. जिन लोगों को नॉनवेज खाना पसंद होता है, वे मटन हर दूसरे-तीसरे दिन खा ही लेते हैं. प्रोटीन से भरपूर मटन बकरे का मांस होता है, जिसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं. यह प्रोटीन, विटामिन बी12, आयरन का बेहतरीन सोर्स है. जिन लोगों को एनीमिया है, मांसपेशियों में दर्द रहता है, वे नॉनवेज खाने वाले लोग मटन का सेवन करें तो लाभ होगा. इसके सेवन से शरीर को भरपूर एनर्जी भी मिलती है. ब्रेन, हड्डियों की सेहत को सुधारता है. इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड स्किन को लाभ पहुंचाता है. ये तो रहे मटन खाने के फायदे, लेकिन काफी लोग इसे सही से और जल्दी पकाना नहीं जानते हैं. कुकर में कई सीटियां लगाने के बाद भी कई बार मटन अधपका और रबड़ सा खाने में लगता है. तो आखिर किस तरह से और क्या चीजें डालकर मटन बनाएं कि मांस जल्दी पक जाए. यहां जानिए कुछ आसान से तरीके, ताकि आपका मटन बहुत टेस्टी और सॉफ्ट बन जाए.

मटन जल्दी और नरम पकाने के आसान तरीके

कुकर में बनाएं
काफी लोग मटन का हांडी या भगोने में पकाना पसंद करते हैं, लेकिन कुछ लोग जल्दी पकाने के लिए प्रेशर कुकर में मटन बनाते हैं. आपके पास टाइम नहीं है और आपको जल्दी मटन पकाना है, तो कुकर में प्याज, लहसुन को भूनने के बाद मटन डालें. फिर नमक डाल दें, इससे पानी छोड़ देगा. इसे 15 मिनट ढक्कन लगाकर ऐसे ही पकने दें. जब पानी सूख जाए तब सारे मसाले डालें और इसे फ्राई करें. उसके बाद आप पानी डालकर 4-5 सीटी मीडियम आंच पर लगाएं, मटन बहुत टेस्टी बनेगा और मांस भी सॉफ्ट होगा.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

पपीता और दही में मैरीनेट करें
आप कच्चे पपीते का पेस्ट बनाएं. इसमें मटन को मैरीनेट करके 1 से 2 घंटे के लिए रख दें. आप पपीता नहीं यूज करना चाहते हैं दही, लहसुन, सिरका या नींबू का रस और नमक डालकर मैरीनेट करने के लिए रख दें. अब आप मटन का बनाकर देखिए, इससे जल्दी मांस पक जाएगा.

सिरका या नींबू का रस डालें
जब आप मटन को पकाएं तो उसमें थोड़ा सा सिरका या फिर नींबू का रस डाल दें. इससे भी मटन जल्दी गलता है.

मटन के टुकड़े छोटे रखें
बहुत बड़े मटन के टुकड़े रखेंगे तो ये जल्दी नहीं पकेंगे, क्योंकि चिकन की तुलना में इसका मांस जल्दी नहीं सॉफ्ट होता है. आप छोटे-छोटे टुकड़े कटवाएं, ताकि कुकर में चलाने में भी दिक्कत न हो और ये जल्दी पक भी जाए. बड़े टुकड़ों को पकने में समय अधिक लगता है, छोटे जल्दी पक जाते हैं.

गर्म पानी डालें
जब आप मसाले डालकर भून लें और पानी डालना हो तो पानी ठंडा ना डालें. इसकी बजाय गर्म पानी डालें, इससे कुकिंग प्रॉसेस तेज हो जाती है. मांस सही तरीके से गल जाता है.

नमक शुरू में डालें
जब आप मटन प्याज में डालकर पका रहे हों तभी नमक भी डाल दें. नमक में मौजूद गुण किसी भी चीज को जल्दी पकने में मदद करते हैं.

नोट: अगर आप भगोने या हांडी में मटन पकाना पसंद करते हैं, तो उसमें भी ये सभी टिप्स ट्राई कर सकते हैं.



Source link

Write A Comment