Last Updated:

अगर आप मिलावट वाली मिठाइयों से बचना चाहते हैं, तो घर पर भी स्वादिष्ट और कुरकुरा घेवर आसानी से बना सकते हैं. शेफ के बताए आसान तरीके से मैदा, घी, दही और चाशनी की मदद से बाजार जैसा स्वादिष्ट घेवर तैयार किया जा सकता है. चाहें तो इसे मावा या चॉकलेट फ्लेवर के साथ भी खास बना सकते हैं.

अगर आप भी घेवर खाने के शौकीन हैं, लेकिन वर्तमान समय में जिस तरह से बाजार में मिलावट देखने को मिल रही है, उसको देखते हुए आप घेवर खाने से परहेज कर रहे हैं, तो ऐसे सभी लोगों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि वे घर बैठे भी घेवर तैयार कर सकते हैं.

जी हां, शेफ गुड़िया कुमारी ने लोकल 18 से घेवर बनाने की विधि को लेकर खास बातचीत की. उन्होंने बताया कि घर पर घेवर तैयार करना भी काफी आसान है. अगर आप घर पर घेवर बनाना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको विभिन्न प्रकार की रेसिपी एकत्रित करनी होगी, जिसके माध्यम से आप स्वादिष्ट घेवर तैयार कर सकते हैं.

आगे उन्होंने बताया कि सबसे पहले आपको 2 कप मैदा, एक कप घी, एक कप दही, एक कप पानी, एक चम्मच बेकिंग पाउडर, एक चम्मच इलायची पाउडर, एक चम्मच केसर, दो कप चीनी, एक कप पानी और एक चम्मच इलायची पाउडर का इंतजाम करना होगा. जब आपके पास ये सभी चीजें मौजूद हों, उसके बाद आप घेवर बनाने की विधि को शुरू कर सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उन्होंने बताया कि घेवर बनाने के लिए सबसे पहले मैदा को अच्छे से छानकर रख लें. उसके पश्चात उसमें बेकिंग पाउडर, इलायची पाउडर, घी और दही को अच्छी तरह से मिलाकर, फिर इसमें पानी डालने के पश्चात उसका मिश्रण तैयार कर लें. जब यह घोल तैयार हो जाए, तो इसे 25 से 30 मिनट तक के लिए रख दें. उन्होंने बताया कि इस समयावधि में घेवर के लिए अच्छी तरह से चाशनी तैयार करना शुरू कर दें. जब चाशनी तैयार हो जाए.

तब आप घेवर को उसके सांचे में भरने के पश्चात मध्यम आंच में तलना शुरू कर दें. जब वह सुनहरा और कुरकुरा हो जाए, तो उसके पश्चात आपने जो चाशनी तैयार की है, उसमें अच्छे तरीके से डुबोते हुए घेवर को फाइनल रूप से तैयार कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद घेवर को ठंडा होने के लिए रख दें, जिससे आप घेवर का आनंद ले सकें.

वहीं, उन्होंने बताया कि घेवर की मिठास के लिए चाशनी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है. इसीलिए एक बर्तन में चीनी, पानी और इलायची पाउडर मिलाकर चाशनी को अच्छी तरह से पकाएं. जब वह चाशनी बनकर तैयार हो जाए, तो उसके पश्चात ही उसमें घेवर को डालें. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी बताया कि काफी लोग तरह-तरह के घेवर बनाना पसंद करते हैं, ऐसे में यदि आप चॉकलेट या अन्य प्रकार के फ्लेवर बनाना चाहते हैं, तो उसके पाउडर का भी इसी तरह से घोल में उपयोग कर सकते हैं.

साथ ही, अगर आप मावे का मिश्रण करना चाहते हैं, तो इसके लिए चाशनी में घेवर जब तैयार हो जाए, उसके बाद आप इसकी परतों पर मावे का मिश्रण कर सकते हैं, जिससे इसका आनंद चार गुना हो जाएगा. उन्होंने बताया कि इस विधि के माध्यम से अगर आप घेवर बनाना चाहते हैं, तो जितनी मात्रा में आपको घेवर बनाना है, आप सभी रेसिपी में उतनी ही वृद्धि कर सकते हैं.

बता दें कि इस तरह से अगर आप घर पर बना घेवर खुद भी खाएंगे और अन्य लोगों को भी खिलाएंगे, तो वे आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे. क्योंकि घर पर तैयार होने वाले घेवर की क्वालिटी, बाजार में मिलने वाले घेवर की तुलना में काफी बेहतर होती है. साथ ही अगर इस विधि पर अच्छी तरह से ध्यान देंगे, तो निश्चित तौर पर इसका स्वाद काफी अच्छा रहेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment