Last Updated:

Banana Product: केले से बने इतने शानदार प्रोडक्ट आपने शायद ही कभी देखे होंगे, आमतौर पर केला खाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन कुशीनगर में केले के अलग-अलग हिस्सों से कई तरह के प्रोडक्ट तैयार किए जा रहे हैं. यहां केले के तने से लेकर कच्चे केले, फूल, पत्ते और यहां तक कि बचे हुए रॉ मैटेरियल का भी इस्तेमाल किया जा रहा है.

केले के तने से खास तरह की एनर्जी ड्रिंक तैयार की जाती है. इसके लिए केले के तने से तैयार किए गए उत्पाद में फ्लेवर के लिए हल्का सा जिंजर यानी अदरक भी मिलाया जाता है. अदरक मिलाने से इसका स्वाद और फ्लेवर बदल जाता है और इसे पीने में भी अच्छा लगता है. केले के जिस हिस्से को आमतौर पर बेकार समझ लिया जाता है, उसका इस तरह इस्तेमाल इसे खास बना देता है.

वहीं कच्चे केले से केले का आटा तैयार किया जाता है. इसके लिए कच्चे केले को सुखाने के बाद उसे पीसकर आटा तैयार किया जाता है. इस आटे का इस्तेमाल अलग-अलग तरह के खाने में किया जा सकता है. इसे स्वादिष्ट होने के साथ-साथ उपयोगी भी माना जाता है और यही वजह है कि केले से तैयार यह आटा भी बाजार में अपनी अलग पहचान बना रहा है.

केले के फूल से भी एक शानदार अचार तैयार किया जाता है. केले के फूल के अचार में कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसका स्वाद काफी खास हो जाता है. खाने में यह अचार बेहद स्वादिष्ट लगता है और केले के एक ऐसे हिस्से को भी उपयोगी बना देता है, जिसका सामान्य तौर पर बहुत ज्यादा इस्तेमाल नहीं होता.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यहां केले से दो तरह के चिप्स भी तैयार किए जाते हैं. एक चिप्स हल्का साल्टेड और स्पाइसी होता है, जबकि दूसरा चिप्स स्वाद में थोड़ा मीठा होता है. इसमें अलग तरह की सामग्री मिलाकर इसका स्वाद तैयार किया जाता है. यही वजह है कि केले के इन चिप्स को लोग अलग-अलग स्वाद के लिए पसंद कर सकते हैं.

इसी तरह केले के तने का भी खास तरह का अचार तैयार किया जाता है. इसमें अलग-अलग मसालों के साथ देसी तेल का इस्तेमाल किया जाता है. मसालों और तेल के मिश्रण से तैयार यह अचार स्वाद में काफी अलग होता है और केले के तने को एक नए फूड प्रोडक्ट के रूप में बाजार तक पहुंचाने का काम करता है.

खास बात यह है कि यहा केले से अलग-अलग प्रोडक्ट तैयार करने के बाद बचने वाले रॉ मैटेरियल को भी बेकार नहीं जाने दिया जाता, उससे खास तरह के बैग और दूसरे उपयोगी प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं. यानी केले के इस कॉन्सेप्ट में वेस्ट मैटेरियल को भी दोबारा इस्तेमाल करके कमाई का जरिया बनाया जा रहा है.

केले के पत्ते का भी यहां इस्तेमाल किया जाता है और उसे बाजार में बेचा जाता है. कई लोग केले के पत्ते का इस्तेमाल खाना परोसने के लिए करते हैं, जबकि कई जगहों पर इसका इस्तेमाल दूसरे पारंपरिक कामों में भी होता है. इस तरह केले का पत्ता भी इस पूरे बिजनेस का एक उपयोगी हिस्सा बन जाता है.

इसके अलावा केले के फूल और उसके अंदर के हिस्से से सब्जी भी तैयार की जाती है. बाजार में इसके लिए रॉ मैटेरियल उपलब्ध कराया जाता है, जिससे लोग घर पर इसकी सब्जी बना सकें. आने वाले समय में केले के इन हिस्सों से जुड़े उत्पादों को और बड़े स्तर पर बाजार में उतारने की तैयारी भी की जा रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment