Last Updated:

गर्मी का मौसम शुरू होते ही ठंडे पेय की मांग बढ़ जाती है, लेकिन बाजार की कोल्ड ड्रिंक से बेहतर और सेहतमंद विकल्प घर पर बनी नींबू पानी की लस्सी है. मध्य प्रदेश के शिवपुरी में लोग इस देसी ड्रिंक को खूब पसंद कर रहे हैं, क्योंकि यह शरीर को तुरंत ठंडक देने के साथ-साथ पाचन को भी दुरुस्त करती है.

आशीष पांडेय/शिवपुरी. गर्मी शुरू होते ही हर किसी को कुछ ठंडा पीने का मन करता है. ऐसे में बाज़ार की कोल्ड ड्रिंक से बेहतर घर पर बनी नींबू पानी की लस्सी साबित होती है. यह स्वाद में ताज़गी भरी होती है और शरीर को तुरंत ठंडक देती है. शिवपुरी शहर हो या गांव, गर्मी के दिनों में लोग इस तरह का देसी पेय ज्यादा पसंद करते हैं. सबसे खास बात यह है कि यह सिर्फ 5 मिनट में तैयार हो जाता है.

नींबू पानी से बनी यह लस्सी पेट को ठंडा रखती है और पाचन को दुरुस्त करती है. गर्मी में जो बेचैनी, थकान और लू लगने का खतरा रहता है, उससे भी राहत मिलती है. इसे बनाने के लिए घर में मौजूद सामान्य चीज़ें ही काफी हैं, इसलिए कोई भी इसे आसानी से बना सकता है. इसे पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और दिनभर ताजगी बनी रहती है. जब गर्मी में भूख कम लगती है, तब एक गिलास नींबू पानी की लस्सी पेट को आराम देती है. यही वजह है कि लोग इसे कोल्ड ड्रिंक से ज्यादा पसंद करते हैं. अगर आप भी गर्मी में राहत चाहते हैं, तो 5 मिनट निकालिए और घर पर नींबू पानी की लस्सी बनाइए. यह सस्ती, शुद्ध और सेहतमंद पेय आपके दिनभर की थकान दूर कर देगा.

नींबू पानी की लस्सी बनाने का तरीका 
नींबू पानी की लस्सी बनाने के लिए एक गिलास ठंडा पानी लें. इसमें एक ताज़ा नींबू निचोड़ें. अब स्वाद के अनुसार चीनी या शक्कर मिलाएं और अच्छी तरह घोल लें. चाहें तो एक चुटकी काला नमक और थोड़ा सा भुना जीरा पाउडर भी डाल सकते हैं, जिससे स्वाद और बढ़ जाता है. अब इस मिश्रण को चम्मच से अच्छी तरह मिलाएं. यदि चाहें तो 3-4 बर्फ के टुकड़े डाल दें. आपकी ठंडी और ताज़गी भरी नींबू पानी की लस्सी तैयार है. गिलास में डालकर ऊपर से पुदीना पत्ती सजाएं और तुरंत परोसें. यह पेय गर्मी में शरीर और पेट दोनों को ठंडक देता है.

About the Author

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें



Source link

Write A Comment