Khaja Mithai Kaise Banaye:अगर आप भी मिठाई के नाम पर रोज-रोज बर्फी या गुलाब जामुन खाकर थक गए हैं तो मध्य प्रदेश के निमाड़ क्षेत्र के बुरहानपुर की फेमस खाजा मिठाई ट्राई कर सकते हैं. इन दिनों यह लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. खास बात यह है कि यह मिठाई सिर्फ मैदा, घी, तेल और शक्कर से तैयार हो जाती है. स्थानीय लोग इसे आम के रस के साथ खाना पसंद करते हैं. इससे इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. लोकल एक्सपर्ट फूलाबाई के अनुसार, खाजा मिठाई को घर पर बहुत आसानी से बनाया जा सकता है. इस मिठाई की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे एक बार बनाने के बाद करीब एक महीने तक सुरक्षित रखा जा सकता है. यही वजह है कि बरसात और आम के मौसम में बुरहानपुर के घरों में खाजा मिठाई बड़े चाव से बनाई जाती है. वीडियो में देखिए खाजा मिठाई बनाने की आसान रेसिपी…
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।