Last Updated:

Homemade Turmeric Pickle: गर्मी के दिनों में निमाड़ क्षेत्र में सबसे अधिक हल्दी का अचार बनाया जाता है. क्योंकि हल्दी गर्मी के समय में निकलना शुरू हो जाती है. और कच्ची हल्दी का यह अचार करीब 15 दिन में बनकर तैयार हो जाता है और 2 साल तक खराब नहीं होता है. हल्दी का अचार खाने में बड़ा स्वादिष्ट लगता है.

बुरहानपुर. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में कई चटपटी चीज बनाई जाती है. जो लोगों को बहुत पसंद आती है यदि आप भी आपके घर पर कुछ ऐसा चटपटा अचार बनाने का प्लान कर रहे है तो आप हल्दी का अचार तैयार कर सकते हैं. यह हल्दी का अचार करीब 2 साल तक खराब नहीं होता है इसको बनाने के लिए गीली हल्दी राई की दाल जीरा नमक और तेल का इस्तेमाल किया जाता है. उसको 15 दिन तक धूप में रखा जाता है और सभी को मिक्स कर कर यह अचार तैयार हो जाता है जो कभी 2 साल तक खराब नहीं होता है. लोग उसको सबसे अधिक खाना पसंद करते हैं क्योंकि यह शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है आप भी आपके घर पर इस तरह से तैयार कर सकते हैं.

लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट महिला लताबाई से बात की तो उन्होंने बताया कि गर्मी के दिनों में निमाड़ क्षेत्र में सबसे अधिक हल्दी का अचार बनाया जाता है. क्योंकि हल्दी गर्मी के समय में निकलना शुरू हो जाती है. और कच्ची हल्दी का यह अचार करीब 15 दिन में बनकर तैयार हो जाता है और 2 साल तक खराब नहीं होता है. हल्दी का अचार खाने में बड़ा स्वादिष्ट लगता है और यह शरीर को फायदा भी पहुंचाता है. क्योंकि हल्दी शरीर को काफी फायदे पहुंचती है. इसलिए डॉक्टर भी खाने की सलाह देते हैं आप भी आपके घर पर यह अचार तैयार कर सकते हैं. इसको बनाने के लिए आपको कच्ची हल्दी राई की दाल जीरा नमक और तेल की आवश्यकता होती है. जिससे यह अचार बन कर तैयार हो जाता है. जो दो साल तक खराब नहीं होता है.

ऐसे बना सकते है अचार
यदि आप आपके घर पर हल्दी का अचार बनाने जा रहे हैं तो आप सबसे पहले बाजार से 1 किलो कच्ची हल्दी लेकर आई उसके बारीक बारीक पीस कर लीजिए और उसे प्लास्टिक के बर्तन में रख दीजिए. एक कढ़ाई लीजिए उसमें 300 ग्राम सरसों का तेल डालिए और उसको गर्म होने दीजिए उसके अंदर राई की दाल जीरा और सौंफ डालकर उसको चलाते रहिए. उसे फिर ठंडा होने दीजिए उसमें 100 ग्राम पिसी हुई हल्दी और यह कच्ची हल्दी के सारे पीस मिक्स करके ऊपर से 100 ग्राम नमक डाल दीजिए. सभी को मिक्स कर लीजिए जिससे आपका यह हल्दी का अचार तैयार हो जाएगा. आप इसको 15 दिन तक धूप में 6 से 7 घंटे तक रखें उसके बाद इसको कांच की बरनी में भरकर रख दीजिए यह 2 साल तक खराब नहीं होगा.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

Write A Comment