Last Updated:
How to store Garlic: आप लहसुन का इस्तेमाल कई तरह की सब्जियों, तड़का लगाने, नॉनवेज आदि बनाने में करते होंगे. लहसुन का सेवन कच्चा भी करना चाहिए, क्योंकि ये बेहद ही फायदेमंद औषधीय मसाला है. इसे सुबह खाली पेट चबाकर खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है. कुछ लोग एक साथ ही एक पाव या आधा किलो लहसुन खरीद कर रख लेते हैं, लेकिन गर्मियों में ये जल्दी सूख जाते हैं. आप यहां बताए गए स्टोरेज टिप्स का इस्तेमाल करके देखिए, लहसुन नहीं सूखेगा…
लहसुन का इस्तेमाल आप हर दिन सब्जी, दाल, नॉनवेज आदि बनाने में करते होंगे. कुछ लोग लहसुन को खाली पेट सुबह कच्चा चबाकर खाते हैं, क्योंकि इससे पाचन तंत्र के साथ ही शरीर को कई लाभ होते हैं. लहसुन एक कंद/जड़ वाली सब्जी है, जिसे खाना पकाते समय मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. लोग साबुत या पेस्ट बनाकर भी इसे यूज करते हैं.
लहसुन बहुत ही फायदेमंद हर्ब है. इसमें ढेरों पोषक तत्व मौजूद होते हैं. लहसुन में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है. साथ ही ये विटामिन सी, बी6, मैंगनीज, फाइबर, कैल्शियम,आयरन, सेलेनियम, एंटीऑक्सीडेंट्स, एलिसिन कम्पाउंड जो लहसुन का सबसे मुख्य तत्व है आदि से भरपूर होते हैं. एलिसिन से लहसुन को एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण मिलता है.
आप एक बार में ही ढाई सौ ग्राम से लेकर आधा किलो लहसुन तो ले आते हैं, लेकिन गर्मियों में ये जल्दी सूखने लगता है. आप लहसुन को गलत तरीके से स्टोर करेंगे तो भी जल्दी सूख सकता है, सिकुड़ सकता है या खराब हो सकता है.यहां कुछ आसान तरीके बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर इसे ज्यादा समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
हम में से कई लोग लहसुन को खुला छोड़ देते हैं. उसे गैस चूल्हे के पास रख देते हैं. इससे इसकी कलियां सूख जाती हैं. अंदर जो लहसुन में नमी होती है, वह कम होने लगती है. स्वाद कम हो जाता है. पीली पड़ने लगती हैं. परिणामस्वरूप लहसुन हल्का, बेस्वाद हो जाता है और जल्दी खराब हो जाता है. जब आप इसे सब्जी या चिकन, मटन में डालते हैं तो खाने में इसका स्वाद भी सही से नहीं आता है.
लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए लहसुन को टांग कर रखें. लहसुन की डंठलों को एक साथ बांधकर अपनी रसोई में किसी ठंडे या रस्सी बांधकर कहीं लटका दें. इसे अंधेरी जगह में कहीं भी कोने में लटकाएंगे तो ज्यादा सही रहेगा.
कॉटन कपड़े का उपयोग करें: लहसुन को ढीले सूती कपड़े में बांधकर ठंडी और सूखी जगह पर रखें. सूती कपड़ा हवा के प्रवाह को बनाए रखता है. नमी को नियंत्रित करता है, जिससे लहसुन लंबे समय तक ताजा और सख्त बना रहता है.
लहसुन को सूखा रखें, किसी प्लास्टिक बैग में बंद करके न रखें. प्लास्टिक बैग में रखने से ये गर्मियों के दिनों में जल्दी गल सकते हैं. लहसुन को अच्छी हवा आने-जाने वाली टोकरी या कंटेनर में रखें. बहुत गला, सूखा, काला धब्बेदार लहसुन को हटा दें.