कॉमेडियन हर्ष गुजराल ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के साथ एड्रेनालाईन से भरपूर स्टंट की दुनिया में कदम रख दिया था। इससे पहले उन्हें ‘द ट्रेटर्स’ के पहले सीजन में देखा गया था। अपनी हाजिरजवाबी और कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाने के लिए मशहूर हर्ष ने केप टाउन में चुनौतियों का सामना करने के लिए अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकाले का फैसला किया। शो के बारे में बात करते हुए, कहा कि हर्ष कहते हैं कि खुद को चुनौती देने और अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से बिल्कुल अलग अनुभव करने का मौका मिलने के कारण ‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए हां कहना उनके लिए एक रोमांचक फैसला था।

हर्ष गुजराल ने बताया अपना सबसे बड़ा डर

अपनी असल जिंदगी के उस एक डर के बारे में बात करते हुए, जिसके बारे में उन्हें चिंता थी कि यह शो में दर्शकों को देखने को मिलने वाला है। हर्ष ने कहा, ‘डर पर जीत पाना एक मिथक है। मुझे लगता है कि मैं केप टाउन से और ज्यादा डर लेकर लौटा हूं। ऊंचाई और गहरे पानी ने मुझे हमेशा थोड़ा असहज महसूस कराया है, इसलिए मुझे पता था कि वे मेरी परीक्षा लेंगे, लेकिन सच कहूं तो मेरा सबसे बड़ा डर सिर्फ स्टंट ही नहीं था, बल्कि सबके सामने फेल होना था। लोग मुझ से हंसाने के आदी हैं, लेकिन मैं नहीं चाहता था कि मेरा स्टंट मजाक बन जाए। वह दबाव मेरे साथ बना रहा, क्योंकि आप सच में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं और ऐसे मौके का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं। मैंने मानसिक और शारीरिक रूप से जितनी हो सके उतनी तैयारी की, लेकिन एक बार जब आप वहां खड़े होते हैं तो बस चुनौती होती है।’

खतरों के खिलाड़ी 15  के लिए हर्ष गुजराल ने क्यों कहा था हां?

हर्ष ने शो के बारे में बात करते हुए, कहा कि ‘स्टैंड-अप कॉमेडी हमेशा से मेरा कम्फर्ट जोन रहा है, क्योंकि मैंने सालों तक लोगों का मनोरंजन वहीं किया है। इसलिए मैं कुछ ऐसा करना चाहता था, जो सच में मुझे चुनौती दे। ‘खतरों के खिलाड़ी’ ऐसा शो नहीं है जहां आप अपनी बातों या पर्सनैलिटी के भरोसे रह सकें। हर स्टंट आपको बिल्कुल अलग तरह से परखता है और इसी बात ने मुझे उत्साहित किया। हां, मैं कानपुर से हूं… जैसा कि मैं हमेशा कहता हूं, K से कानपुर, K से कांड और अब K से खतरों के खिलाड़ी। मैं यहां कुछ ऐसा अनुभव करने आया था जो मैंने पहले कभी नहीं किया था और यह देखने आया था कि जब मैं अपने कम्फर्ट जोन से पूरी तरह बाहर होऊंगा तो कैसा रिएक्ट करूंगा। मुझे उम्मीद है कि लोग मेरे इस रूप को भी उतना ही पसंद करेंगे, जितना उन्होंने मुझे स्टेज पर पसंद किया है। साथ ही मुझे खुशी है कि लोगों को स्टंट के बीच मेरा माहौल को हल्का रखना और कंटेस्टेंट्स को हंसाना पसंद आया।’

 खतरों के खिलाड़ी 15 का पहला एलिमिनेशन

विशाल आदित्य सिंह ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से एलिमिनेट होने वाले पहले कंटेस्टेंट बन गए, क्योंकि वे रूहानिका धवन और रुबीना दिलैक के साथ बॉटम थ्री में आ गए थे।

ये भी पढ़ें – ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में गौरव खन्ना हुए भावुक, ‘पनौती’ टैग पर छलका दर्द, सुनाया संघर्ष का किस्सा





Source link

Write A Comment