रांची: झारखंड की राजधानी रांची में एक खास ड्राई घुघनी चाट तैयार किया जाता है, जिसमें काला चना, मूंगफली और स्वीट कॉर्न का इस्तेमाल होता है. यह चाट खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इसे एक बार आप खायेंगे तो दोबारा खाने के लिए जरुर पहुंचेंग. हालांकि इसे बनाना ज्यादा कठिन नहीं है, लेकिन रांची का फूड होने की वजह से इसका स्वाद आपको यहीं मिलेगा. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में.

आइये जानते हैं इसकी रेसिपी

यह ड्राई घुघनी चाट काला चना, मूंगफली और स्वीट कॉर्न को उबालकर और हल्के मसालों में फ्राई करके बनाया जाता है. इसे तैयार करने के बाद इसमें कुछ अन्य सामग्री भी मिलाई जाती है, जो इसके स्वाद और पौष्टिकता को बढ़ाती है. कई लोग इसे अपने डाइट प्लान के दौरान भी खाते हैं. इसका स्वाद बड़ा ही लाजवाब होता है.

जानें तैयार करने की सामग्री

रांची की गृहिणी उर्मिला के अनुसार, यह चाट स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी है. क्योंकि मूंगफली, स्वीट कॉर्न और काला चना तीनों ही प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं और वजन नियंत्रण में मदद कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले काला चना और मूंगफली को रात भर भिगोया जाता है.

जानें बनाने की विधि

बता दें कि सबसे पहले मूंगफली और काला चना को रात भर भिगोने के बाद अच्छी तरह धो लिया जाता है. फिर एक चम्मच तेल डालकर धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक ढंककर पकाया जाता है. इसी दौरान स्वीट कॉर्न भी इसमें मिला दिया जाता है. जब ये सामग्री अच्छे से स्टीम हो जाती हैं तो इन्हें आंच से उतार लिया जाता है.

जानें पकने का अंतिम चरण

वहीं, उबली हुई सामग्री को नीचे उतारने के बाद इसमें कटा हुआ प्याज, कटा हुआ टमाटर, बारीक कटा हुआ खीरा, थोड़ी कश्मीरी लाल मिर्च (कम तीखेपन के लिए), कटी हुई हरी मिर्च और नींबू का रस मिलाया जाता है. इसमें अपनी पसंद के अनुसार थोड़ा चनाचूर और सेव भुजिया भी डाला जा सकता है. कुछ चीजें वैकल्पिक हैं, जैसे उबला हुआ आलू भी स्वाद बढ़ाने के लिए डाला जा सकता है. सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लिया जाता है.

जानें खानें का तरीका

यह घुघनी चाट रेसिपी अब तैयार है. इसे दोपहर के भोजन में या शाम के स्नैक्स के रूप में खाया जा सकता है. यदि इसे दोपहर के भोजन में खाना हो, तो इसमें मिक्सचर (चनाचूर/सेव भुजिया) न डालने की सलाह दी जाती है, जबकि शाम के स्नैक्स के रूप में खाते समय मिक्सचर डाला जा सकता है.



Source link

Write A Comment