इन दिनों देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है. गर्म हवा से लोगों का हाल बेहाल है. घर से बाहर निकलते ही चिलचिलाती धूप जैसे स्किन को जला दे. ऐसे में लू लगने का रिस्क बढ़ जाता है. आप डिहाइड्रेशन के शिकार हो सकते हैं. इस मौसम में खुद को धूप और गर्मी के कारण होने वाली समस्याओं से बचाने के लिए कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो आपको भयंकर गर्मी, लू आदि से बचाए. इन दिनों आम का सीजन है. कच्चे आम से आप बेहद स्वादिष्ट केसर आम पन्ना बनाकर पी सकते हैं. ये ड्रिंक गर्मियों के लिए रामबाण है. इस समर, कूलिंग और रिफ्रेशिंग ड्रिंक को पीकर शरीर को ठंडक भी मिलेगी. इम्यूनिटी भी बूस्ट होगी. केसर आम पन्ना की रेसिपी पारंपरिक तरीके से बनने वाले आम पन्ना से अलग है. यूट्यूब चैनल NishaMadhulika पर शेफ निशा मधुलिका ने स्वादिष्ट और हेल्दी केसर आम पन्ना की वीडियो रेसिपी शेयर की है. इस वीडियो को देखकर आप भी बनाएं ये हेल्दी समर ड्रिंक.