Last Updated:

Crispy Veg Tikki Recipe: शाम की छोटी-मोटी भूख हो या घर पर एकदम से मेहमान आ जाएं तो ये नाश्ता बना सकते हैं. इसके लिए आपको उबले हुए आलू में कुछ मसाले डालकर टिक्की बनानी है और फिर बेसन में लपेटकर तल लेना है. इसे बनाने के कुछ सीक्रेट टिप्स यहां देख सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

रांची. रांची में खासतौर पर घरों में शाम में एक खास रेसिपी बनाई जाती है या फिर कोई मेहमान आ जाए तो यह 2 मिनट में बनकर तैयार होने वाली रेसिपी है. इसके लिए आलू की जरूरत पड़ती है. सबसे पहले आलू को उबालकर ठंडा कर लें फिर उसमें 2-4 चीजें जैसे बारीक प्याज, घिसा हुआ गाजर (आप अपनी पसंद की और सब्जियां भी डाल सकते हैं) मसाले वगैरह डाले जाते हैं और उसकी टिक्की बनानी होती है. इसके बाद गेहूं का आटा, बेसन और चावल के आटे का घोल बनाकर टिक्की उसमें डालकर इसको फ्राई कर लें. यह खाने में बेहद ही स्वादिष्ट लगती है और इसके लिए अलग से बहुत खर्च नहीं करना होता.

टिक्की बनाते समय डालें ये सीक्रेट इंग्रीडिएंट
रांची की गृहणी कुकू बताती हैं, सबसे पहले आप आलू को उबाल लें और उसको अच्छे से मैश कर लें. मैश करने के बाद इसमें कद्दूकस करके थोड़ा सा गाजर, थोड़ी सी शिमला मिर्च, थोड़ा सा धनिया पाउडर, स्वाद अनुसार नमक, थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर और एक चम्मच मकई का आटा डाल दीजिए और इन सभी चीजों को अच्छे से मिला दीजिए.

मकई का आटा एक चम्मच जरूरी है. टिक्की बनाते समय एक चम्मच मकई का आटा जरूर डालना है. वह इसलिए क्योंकि मकई का आटा डालने से इतने अच्छे से बाइंड हो जाएगा कि आपका आलू का टिक्की तेल में जाने के बाद बिल्कुल भी नहीं टूटेगी. यह एकदम कुरकुरी और क्रिस्पी बनती है. यह एक सीक्रेट है जो बहुत कम लोग जानते हैं.

घोल में डालकर फ्राई कर लें
इसको टिक्की शेप में करके आपको अलग रख लेना है. फिर आपको पेस्ट तैयार करना है. पेस्ट के लिए थोड़ा सा गेहूं का आटा, थोड़ा सा बेसन, थोड़ा सा चावल का आटा, नमक, थोड़ी सी हल्दी, ये सभी डालकर पानी के साथ अच्छे से मिला लीजिए. यह आपका गाढ़ा पेस्ट बनकर रेडी है. अब इसमें आपको टिक्की डालनी है, फिर निकालकर तेल में डाल देनी है. तेल में डीप फ्राई कर लें.

जब दोनों तरफ गोल्डन फ्राई हो जाए, तो उसे नीचे उतार लीजिए और इसको गरमा-गरम मेहमानों को परोसें. आप इसके साथ धनिया-पुदीना की चटनी या फिर सिंपल टोमेटो सॉस के साथ भी परोस सकते हैं. यह खाने में बहुत टेस्टी लगती है. इसके आगे बाजार की टिक्की भूल जाएंगे. डीप फ्राई नहीं करना चाहते तो तवे पर तेल लगाकर इसे शैलो फ्राई भी कर सकते हैं.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment