गोरखपुर शहर सिर्फ अपने ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यटन स्थलों के लिए ही मशहूर नहीं है बल्कि यह अपने अनोखे खानपान और मसालों के लजीज स्वाद के लिए भी जाना जाता है. अगर आप गोरखपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां का स्थानीय ज़ायका आपकी यात्रा को और भी यादगार बना देगा. नॉनवेज प्रेमियों के लिए मोहद्दीपुर स्थित अदालत होटल एक बेहतरीन जगह है, जो अपने पारंपरिक देसी स्वाद के लिए जानी जाती है. यहां मिट्टी की हांडी में धीमी आँच पर पकाया जाने वाला हांडी मटन और खास मसालों से तैयार मछली झोल बेहद लोकप्रिय है. इसके अलावा शहर के विभिन्न इलाकों में कीमा-कलेजी और सिंधी स्टाइल में बने स्वादिष्ट व्यंजन भी मिलते हैं, जहां हर ढाबे के मसालों का अपना अलग ही जादू होता है. वहीं अगर आप अंडे से बनी डिशेज के शौकीन हैं, तो बक्शीपुर चौराहे पर ‘शंभू भाई’ की दुकान पर ज़रूर जाएं. इस वीडियो में आप इसे विस्तार से समझें.