X

Recipe: घर में आ रहे मेहमान? दावत में शामिल करें छत्तीसगढ़ की फेमस कढ़ी भजिया

 

arw img

Chhattisgarhi Kadhi Bhajiya Recipe: अगर घर पर वेजिटेरियन मेहमान खाने पर आ रहे हैं और आप परेशान हैं कि दावत में क्या-क्या रखें तो यह आपके काम की खबर है. आप खाने में छत्तीसगढ़ की फेमस कढ़ी भजिया शामिल कर सकते हैं. इसे छत्तीसगढ़ में गांव से लेकर शहर तक बड़े चाव से खाया जाता है. खासकर गर्मी के मौसम में लोग इसे पसंद करते हैं. यह मिनटों में तैयार हो जाती है. हालांकि इसे बनाने का पारंपरिक तरीका है. बालोद की टामिन बाई पटेल पिछले 20 साल से इस रेसिपी को बनाती आ रही हैं. उन्होंने अपनी मां से इस खास रेसिपी को सीखा है. उन्होंने वीडियो में हर एक स्टेप की जानकारी शेयर की है. इसे बनाने के लिए बेसन, दही, जीरा, सरसों चाहिए. आपको बता दें कि मीठे नीम के तड़के का अनोखा स्वाद इस डिश को खास बनाता है. इस डिश को चावल के साथ परोसा जाता है. यह डिश न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि पाचन के लिहाज से भी हल्की मानी जाती है. वीडियो में देखिए इसे बनाने की पूरी विधि…

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment