Last Updated:

Crispy French Fries Tips: अगर आप घर पर बाजार जैसी कुरकुरी फ्रेंच फ्राइज बनाना चाहते हैं, तो अगली बार आलू उबालते समय थोड़ा-सा बेकिंग सोडा जरूर मिलाएं. यह आसान ट्रिक फ्राइज के स्वाद और टेक्सचर दोनों को बेहतर बना सकती है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

फ्रेंच फ्राइज का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम फ्राइज बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद होती हैं. हालांकि, घर पर फ्रेंच फ्राइज बनाते समय अक्सर एक समस्या सामने आती है कि वे बाजार जैसी क्रिस्पी नहीं बन पातीं. कई बार फ्राइज नरम रह जाती हैं या जल्दी सोगी हो जाती हैं. ऐसे में लोग सोचते हैं कि आखिर रेस्टोरेंट जैसी कुरकुरी फ्राइज का राज क्या है.

फ्रेंच फ्राइज को ज्यादा क्रिस्पी बनाने के लिए एक आसान किचन ट्रिक अपनाई जा सकती है. छोटा-सा उपाय फ्राइज की बनावट को बेहतर बनाता है और उन्हें ज्यादा कुरकुरा बनाने में मदद करता है. खास बात यह है कि इसके लिए किसी महंगे उपकरण या विशेष तकनीक की जरूरत नहीं होती. सही तरीके से इस्तेमाल किया गया बेकिंग सोडा घर पर भी रेस्टोरेंट जैसी फ्रेंच फ्राइज बनाने में मदद कर सकता है.

बेकिंग सोडा फ्राइज को कैसे बनाता है क्रिस्पी?
जब कटे हुए आलू को बेकिंग सोडा मिले पानी में उबाला जाता है, तो पानी का पीएच स्तर बढ़ जाता है. इससे आलू की ऊपरी परत थोड़ी मुलायम हो जाती है और स्टार्च तेजी से टूटने लगता है. नतीजतन आलू की सतह पर स्टार्च की एक हल्की परत बन जाती है, जो तलने या बेक करने पर ज्यादा कुरकुरी हो जाती है.

क्रिस्पी फ्राइज बनाने का तरीका

  • आलू को बराबर आकार में काट लें.
  • एक लीटर पानी में लगभग आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं.
  • आलू को हल्का नरम होने तक उबालें.
  • पानी निकालकर आलू को हल्के हाथ से हिलाएं, ताकि सतह पर स्टार्च की परत बन जाए.
  • आलू को पूरी तरह सुखा लें.
  • इसके बाद गर्म तेल में सुनहरा होने तक तलें या ओवन में बेक करें.

नॉर्मल बॉइलिंग से क्यों बेहतर है यह तरीका?
सिर्फ पानी में उबालने से आलू नरम तो हो जाते हैं, लेकिन उनकी सतह पर वह स्टार्ची परत नहीं बनती जो कुरकुरापन बढ़ाती है. बेकिंग सोडा आलू की बाहरी संरचना को बदलकर उसे ज्यादा क्रंची बनाने में मदद करता है.

बेहतर फ्राइज के लिए कुछ और टिप्स
आलू काटने के बाद ठंडे पानी में भिगो दें.
डबल फ्राई तकनीक अपनाएं.
एक बार में बहुत ज्यादा फ्राइज न तलें.
स्टार्च वाले आलू का इस्तेमाल करें.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें



Source link

Write A Comment