होमफोटोलाइफ़फूड

घर पर बनाएं गुड़ वाला मीठा बेसन सेव, स्वाद ऐसा कि बाजार वाला भूल जाएंगे

Last Updated:

अगर आप घर पर कुछ मीठा और क्रिस्पी स्नैक बनाना चाहते हैं, तो गुड़ वाला बेसन सेव एक बेहतरीन विकल्प है. बेसन, गुड़ और कुछ आसान मसालों से तैयार होने वाला यह देसी स्नैक चाय के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है. खास बात यह है कि इसे कम समय और कम सामग्री में आसानी से घर पर बनाया जा सकता है.

देश-दुनिया में एक से बढ़कर एक मिठाइयां मिलती हैं. जिसमें से कोई अपने नाम के कारण मशहूर है, तो कोई अपने स्वाद के चलते, तो कोई बनावट के कारण फेमस है. वहीं, बेसन और गुड़ से बनने वाली खास मिठाई भी किसी से कम नहीं है.

इस मिठाई को बनाने में काफी मेहनत लगती है. जी हां हम बात कर रहे हैं लकठो की. जितना इसका नाम अनोखा है, उससे कहीं ज्यादा इसका स्वाद भी लाजवाब है. इस मिठाई की सबसे बड़ी खासियत है कि ये बहुत ज्यादा दिनों तक टिकती है. यानी जल्दी खराब नहीं होती है.

यह बेसन और गुड़ से बनने वाली खास मिठाई हर लोगों के लिए पसंदीदा है. लोग इसको पैकिंग करा कर अपने घर और देश-विदेश तक भी ले जाते हैं. यह बेसन और गुड़ से बनने वाली खास मिठाई है, जो काफी दिनों तक टिकती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यह मिठाई ज्यादा दिनों तक टिकती है. इस कारण से इस मिठाई को लोग खाते भी हैं और पैक करा कर अपने घर के साथ देश-विदेश भी ले जाते हैं. इस मशहूर लकठो मिठाई के बारे में बता दें कि प्राचीन काल से ही ये मिठाई चली आ रही है.

उसके बाद गुड़ को भी एक निश्चित आंच पर चासनी बनाई जाती है. जब इसकी चासनी पूरी तरह से तैयार हो जाती है, तब तले हुए पदार्थ में गुड़ के चासनी को अच्छी तरह से मिलाया जाता है. तब जाकर इस खास मिठाई में बेहतर स्वाद आता है.

तमाम लोग इस मिठाई का आनंद नमकीन के साथ लेते हैं. इस लकठो मिठाई की कीमत की बात करें, तो बजार में 80 से 100 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिलती है. यह मिठाई जब ताजा निकलती है, तो इसका स्वाद कहीं और बेहतर होता है.

काफी मेहनत से बनने वाली यह मिठाई है. इस मिठाई को उस उद्देश्य से बनाया जाता है की ज्यादा दिनों तक भी रहे, तो खराब न हो पाए. यह लकठो मिठाई लोगों को काफी पसंद आती है. इस मिठाई की मांग भी अन्य मिठाइयों से कहीं ज्यादा होती है.

यह मिठाई जल्दी खराब नहीं होती है. इसको बनाने के लिए कई गतिविधियों से गुजरना पड़ता है. एक तो सबसे पहले बेसन में थोड़ा चावल का आटा डालकर ज्यादा समय तक मिलाया जाता है. उसके बाद इसको आग पर ढांचे के माध्यम से तेल में पकाया जाता है.

आज भी इस मिठाई का प्रचलन काफी तेज है. यह हर किसी के लिए प्रिय मिठाई है. इस मिठाई को खाने का मजा तब और बढ़ जाता है, जब इसके साथ नमकीन जुड़ जाता है. नमकीन के साथ इस मिठाई को खाने का मजा ही कुछ अलग होता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment