Last Updated:

Aloo-Tamatar Sabji Recipe: जब भी आप भंडारे में आलू की सब्जी खाते हैं, तो उसका स्वाद हमेशा याद रहता है. भंडारे जैसी आलू-टमाटर की सब्जी घर पर आसानी से बनाई जा सकती है. कम मसालों और सही तरीके से पकाकर इसका वही देसी और चटपटा स्वाद पाया जा सकता है, जो भंडारे में मिलता है.

Zoom

घर पर भी भंडारे जैसी सब्जी आसानी से बना सकते हैं.

How To Make Bhandara Style Sabji: जब भी भंडारा होता है, तब लोग लाइन लगाकर प्रसाद पाने की कोशिश करते हैं. भंडारे में मिलने वाली पूड़ी-सब्जी का स्वाद लाजवाब होता है. कई लोग भंडारा देखते ही रुक जाते हैं और पूड़ी-सब्जी खाए बिना आगे नहीं बढ़ते हैं. भंडारे में मिलने वाली आलू-टमाटर की सब्जी का स्वाद ऐसा होता है कि लोग उसे सालों तक याद रखते हैं. इसकी खासियत इसका सादा, लेकिन दमदार स्वाद होता है. इसमें कम मसालों के बावजूद एक अलग ही खुशबू और टेस्ट आता है. अच्छी बात यह है कि आप इसे घर पर भी बिल्कुल वैसा ही बना सकते हैं, बस सही तरीका अपनाने की जरूरत है.

घर पर कैसे बनाएं भंडारे जैसी सब्जी | How To Make Bhandara Style Sabji At Home

आलू टमाटर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले इसके लिए सामग्री तैयार करें. आपको उबले हुए आलू, टमाटर, तेल, जीरा, हींग, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नमक और हरी मिर्च. भंडारे वाली सब्जी में मसाले ज्यादा भारी नहीं होते, बल्कि उनका संतुलन ही स्वाद को खास बनाता है. इसकी सही रेसिपी भी स्वाद बढ़ा देती है.

अब एक कड़ाही में 2 से 3 चम्मच तेल गर्म करें. इसमें थोड़ा सा जीरा और चुटकीभर हींग डालें. जैसे ही जीरा चटकने लगे, इसमें बारीक कटे हुए या मैश किए हुए टमाटर डाल दें. टमाटर को अच्छे से पकाएं जब तक वह नरम होकर तेल छोड़ने न लगे. यही इस सब्जी का बेसिक स्वाद बनाता है. अधिकतर लोग यही गलती कर बैठते हैं.

इसके बाद इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिला दें. अब इसमें उबले हुए आलू डालें और हल्के हाथ से मैश करते हुए मिलाएं. भंडारे वाली सब्जी में आलू थोड़े मैश किए हुए रहते हैं, जिससे ग्रेवी गाढ़ी और स्वादिष्ट बनती है. अब इसमें जरूरत के अनुसार पानी डालें और नमक मिलाकर 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें.

इस सब्जी को बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि मसाले अच्छे से मिल जाएं और सब्जी का स्वाद और भी बढ़ जाए. चाहें तो ऊपर से थोड़ी सी हरी मिर्च और धनिया डालकर इसे और खुशबूदार बना सकते हैं. इस तरह आपकी भंडारे वाली सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी. यह भंडारे वाली आलू-टमाटर की सब्जी पूरी, कचौड़ी या पराठे के साथ परोसी जाए तो इसका स्वाद बढ़ जाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Write A Comment