Last Updated:

बोकारो की शेफ शालू ने घर पर रेस्टोरेंट स्टाइल व्हाइट सॉस पास्ता बनाने का आसान तरीका बताया है. यह रेसिपी कम समय में तैयार हो जाती है. इसमें साधारण सामग्री का इस्तेमाल होता है. यह डिश बच्चों को बहुत पसंद आती है। इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

बोकारोः अगर आप शाम के नाश्ते में घर पर ही रेस्टोरेंट स्टाइल क्रीमी और चीजी व्हाइट सॉस पास्ता का स्वाद लेना चाहते हैं, तो इसे बनाना काफी आसान है. बोकारो के चास स्थित इंडियन विदेशी फूड कैफे की शेफ शालू ने घर पर आसानी से व्हाइट सॉस पास्ता तैयार करने की आसान रेसिपी साझा की है. इस रेसिपी की खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और अपनी पसंद की सब्जियां डालकर इसे और भी स्वादिष्ट बनाया जा सकता है.

व्हाइट सॉस पास्ता बनाने के लिए बॉयल्ड पास्ता, फ्रेश क्रीम, दूध, चीज, स्वीट कॉर्न, प्याज, मैदा और शिमला मिर्च की जरूरत होगी. इसके अलावा स्वाद के अनुसार ब्रोकली और अपनी पसंद की अन्य सब्जियां भी इसमें शामिल की जा सकती हैं.

सबसे पहले पास्ता को नरम होने तक तक गर्म पानी में उबले. फिर अगले चरण में को एक पैन में थोड़ा बटर डालकर स्वीट कॉर्न, ब्रोकली, प्याज, शिमला मिर्च और अपनी पसंद की सब्जियों को हल्का सा सॉटे करें. ताकि सब्जियों को पूरी तरह न पके, बल्कि आधा पकाकर रखें, ताकि पास्ता में सब्जियों का हल्का क्रंच बना रहे.

इसके बाद व्हाइट सॉस तैयार करने के लिए कड़ाही में बटर डालें. इसमें करीब एक चम्मच मैदा डालकर अच्छी तरह भूनें अब धीरे-धीरे करीब दो कप दूध डालते हुए लगातार चलाते रहें, ताकि सॉस में गांठें न बनें सॉस को तब तक पकाएं जब तक यह अच्छी तरह क्रीमी और गाढ़ा न हो जाए.

अब इसमें स्वाद के अनुसार चीज और फ्रेश क्रीम डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद ऑर्गेनिक चिली फ्लेक्स डालें. फिर सॉटे की हुई सब्जियां डालकर अच्छी तरह मिलाएं और अंत में बॉयल्ड पास्ता डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें.

कुछ मिनट पकाने के बाद तैयार है आपका क्रीमी और चीजी व्हाइट सॉस पास्ता इसे प्लेट में सर्व करें. शाम के नाश्ते में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी इस स्वादिष्ट पास्ता का आनंद ले सकते हैं.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment