Baghare Baingan Recipe: आपके घर में बैंगन का नाम सुनते ही लोग मुंह बना लेते हैं, तो आज की ये रेसिपी उनकी सोच पूरी तरह बदल सकती है. अक्सर बैंगन को लेकर लोगों की राय बंटी होती है-कुछ इसे बिल्कुल पसंद नहीं करते और कुछ इसे सिर्फ भरता तक सीमित रखते हैं, लेकिन क्या आपने कभी बघारे बैंगन ट्राय किया है? अगर नहीं, तो समझ लीजिए आपने एक शानदार डिश मिस कर दी है. हैदराबादी बघारे बैंगन एक ऐसी डिश है जो साधारण बैंगन को शाही अंदाज में बदल देती है. इसमें न टमाटर की जरूरत होती है और न ही दही की, फिर भी इसका स्वाद इतना गहरा और लाजवाब होता है कि उंगलियां चाटने का मन करे.

मूंगफली, तिल, नारियल और खसखस से बना इसका गाढ़ा मसाला, इमली की हल्की खटास और मसालों का बैलेंस इसे खास बनाता है. यह डिश खासतौर पर बिरयानी के साथ परोसी जाती है, लेकिन आप इसे रोटी या चावल के साथ भी एन्जॉय कर सकते हैं. चलिए जानते हैं इसे घर पर आसान तरीके से कैसे बनाया जा सकता है.

हैदराबादी बघारे बैंगन की खासियत
बघारे बैंगन की असली जान इसका मसाला और तड़का है. इसमें इस्तेमाल होने वाला नटी पेस्ट इसे अलग पहचान देता है. इमली का खट्टापन और मसालों की खुशबू मिलकर ऐसा स्वाद तैयार करते हैं जो एक बार खाने के बाद याद रह जाता है.

इसका इतिहास
यह डिश हैदराबाद के निजामों की रसोई से निकली है. मुगलई और साउथ इंडियन फ्लेवर का जबरदस्त मेल इसमें देखने को मिलता है. यही वजह है कि यह डिश आज भी शाही खाने का हिस्सा मानी जाती है.

जरूरी सामग्री
-बैंगन-250-300 ग्राम
-मूंगफली-3 बड़े चम्मच
-तिल-2 चम्मच
-सूखा नारियल-2 चम्मच
-खसखस-1 चम्मच
-प्याज-2 (बारीक कटे हुए)
-अदरक-लहसुन पेस्ट-1 चम्मच
-इमली पल्प-2 चम्मच
-राई, कलौंजी, मेथी दाना, करी पत्ता
-मसाले-हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला, नमक

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

बनाने का आसान तरीका
1. पेस्ट तैयार करें
सबसे पहले मूंगफली, तिल, नारियल और खसखस को हल्का भून लें. ठंडा होने पर इसमें थोड़ा पानी डालकर स्मूद पेस्ट बना लें.

2. बैंगन फ्राई करें
बैंगन को धोकर लंबाई में चीरा लगाएं और गरम तेल में हल्का फ्राई कर लें. ज्यादा नहीं तलना है, बस नरम करना है.

3. मसाला तैयार करें
कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें राई, मेथी, कलौंजी और करी पत्ता डालें. फिर प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. अब अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर पकाएं.

4. ग्रेवी बनाएं
अब तैयार पेस्ट डालें और मसाले (हल्दी, लाल मिर्च, धनिया) मिलाकर अच्छे से भूनें जब तक तेल अलग न दिखे.

5. फाइनल कुकिंग
इमली का पानी डालें और नमक मिलाएं. अब फ्राई किए हुए बैंगन डालकर ढककर धीमी आंच पर 10 मिनट पकाएं. आखिर में गरम मसाला डालें और हरा धनिया डालकर सर्व करें.

परोसने का सही तरीका
इसे गरमा-गरम बिरयानी, रोटी या सादे चावल के साथ सर्व करें. इसका गाढ़ा मसाला हर निवाले को खास बना देता है.



Source link

Write A Comment